बॉलीवुड

BADHAAI HO: जारी है फिल्म की ताबड़तोड़ कमाई, दूसरे दिन कमाई में 60 प्रतिशत की उछाल

न दिनों बॉक्स ऑफिस पर मौजूद सभी फिल्मों की तुलना में यह फिल्म शानदार कमाई कर रही है।
2 min read
Oct 21, 2018
BADHAAI HO
BADHAAI HO

आयुष्मान खुराना की गिनती अब बॉलीवुड के उन स्टार्स में होने लगी हैं जिनकी फिल्में भी अब बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन शुरुआत लेती है। हाल ही में उन्होंने 'अंधाधुन' नामक हिट फिल्म दी जिसे दर्शकों से लेकर फिल्म समीक्षकों ने पसंद किया। अब वो कॉमडी से भरपूर फिल्म 'बधाई हो' लेकर आ चुके हैं। मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छी शुरुआत की है।

आयुष्मान की बधाई हो ने फर्स्ट डे जहां 7.29 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया तो वहीं दूसरे दिन फिल्म ने करीब 60 प्रतिशत की ग्रोथ के साथ 11.67 करोड़ रुपए की शुरुआत की है। दरअसल फिल्म को दशहरे की छुट्टी का अच्‍छा-खासा लाभ मिला।बता दें कि दो दिन में इस फिल्म ने 18.96 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है।

गौरतलब है कि इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर मौजूद सभी फिल्मों की तुलना में यह फिल्म शानदार कमाई कर रही है। देखना दिलचस्प होगा कि शनिवार और रविवार को फिल्म का बिजनेस कैसा रहता है। हाल ही में ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने फिल्म की कमाई से जुड़े आंकड़े साझा किए हैं। उन्होंने यह उम्मीद जताई है कि यह मूवी वीकेंड में और भी अच्छी कमाई कर सकती है। यह फिल्म करीब 2000 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है। मूवी को मिल रही पब्लिसिटी से माना जा रहा है कि स्क्रीन्स की संख्या बढ़ाई जा सकती है।

Updated on:
21 Oct 2018 12:43 am
Published on:
21 Oct 2018 12:43 am