बॉलीवुड

क्या बादशाह को है हनी सिंह से डर, 16 साल बाद क्यों आ रही है सुलह की आवाज?

Honey Singh And Badshah: रैपर बादशाह और हनी सिंह के रिश्ते को लेकर तनातनी फिर से शुरु हो गई है और ये विवाद फिर से चर्चा में आ गया।
2 min read
Jul 24, 2025
आ रही है सुलह की आवाज?
(Image Source: X)

Honey Singh And Badshah: बॉलीवुड इंडस्ट्री में रैपर बादशाह और हनी सिंह को कौन नहीं जानता और इन दोनो के रिश्तो के बारें में भी सभी को पता हैं, ये किसी से छिपी नहीं है। कई बार इंटरव्यू में ये बातें सामने आती रही हैं। लेकिन पिछले कुछ समय से ऐसा लग रहा था कि ये दुश्मनी अब धीरे-धीरे कम हो रही है।

बादशाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर किया कमेंट

लेकिन ऐसा नहीं है। हाल ही में बादशाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक ऐसा कमेंट कर दिया, जिससे ये विवाद फिर से चर्चा में आ गया। दरअसल एक फैन ने हनी सिंह की बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन की तस्वीर शेयर की और लिखा, 'इन्होंने ऐसा क्या खाया?' इस पर बादशाह ने सिर्फ एक शब्द में जवाब दिया 'क्रेडिट्स' यही शब्द अब दोनों की पुरानी तनातनी को फिर से हवा दे रहा है।
बता दें कि बादशाह इससे पहले भी ये दावा कर चुके हैं कि उन्होंने हनी सिंह के हिट गाने 'Brown Rang' के बोल लिखे थे और 'Angrezi Beat'में भी उनका योगदान था। ये बात उन्होंने एक पुराने इंटरव्यू में बताया। इसके साथ ही बादशाह और हनी सिंह ने अपने करियर की शुरुआत एक साथ रैप ग्रुप 'माफिया मुंडीर' से की थी। इस ग्रुप में रफ्तार, इक्का और लिल गोलू जैसे रैपर्स भी शामिल थे। इसके बाद 'खोल बोतल', 'बेगानी नार बुरी', और 'दिल्ली के दीवाने' जैसे गाने इसी ग्रुप के हिट रहे और बाद में बादशाह और हनी सिंह के बीच मनमुटाव हुआ और ग्रुप टूट गया।

16 साल बाद क्यों आ रही है सुलह की आवाज?

इन दोनों को देखकर साल 2024 में लगा था कि शायद दोनों के बीच सुलह हो जाएगा। लेकिन देहरादून में एक कॉन्सर्ट के दौरान बादशाह ने स्टेज पर कहा था, 'एक समय था जब मैं किसी से नाराज था और अब मैं वह गुस्सा छोड़ना चाहता हूं, और वो है हनी सिंह। बता दें कि हम जब साथ थे, तो जोड़ने वाले कम थे, अब अलग है तो तोड़ने वाले ज्यादा है। आज मैं सबको बताना चाहता हूं कि मैंने वो वक्त पीछे छोड़ दिया है और उन्हें शुभकामनाएं देता हूं।' लेकिन हनी सिंह ने बादशाह की इस बात को सकारात्मक नहीं लिया। उन्होंने इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में कहा, 'लोग मुझसे पूछते हैं कि बादशाह से मेरी लड़ाई क्यों है। लेकिन झगड़ा तो तब होता है जब दोनों तरफ से हो। पिछले 10 सालों से एक आदमी मेरे खिलाफ बोलता रहा, मेरे बीमारी का मजाक उड़ाया, गाने बनाए, लेकिन मैंने कभी भी कुछ भी जवाब नहीं दिया।'

Updated on:
24 Jul 2025 03:54 pm
Published on:
24 Jul 2025 03:54 pm
Also Read
View All
National Film Awards 2026 LIVE: अनंत नाग को दादासाहेब फाल्के पुरस्कार, यामी गौतम का आदित्य धर ने बढ़ाया हौसला, ममूटी को स्टैंडिंग ओवेशन

हिंदी-बंगाली फिल्मों में प्लेबैक सिंगिंग कर चुकी थीं रानी मुखर्जी की मां, जानें कौन थीं कृष्णा मुखर्जी जिनका 75 की उम्र में निधन

‘आर्टिकल 370’ से लेकर ‘चंदू चैंपियन’ तक, नेशनल फिल्म पुरस्कार 2026 में छाईं ये फिल्में, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के पास शुरू हुआ भव्य समारोह

“गरुड़ पुराण पर आधारित होगी अजय देवगन की ‘सूर्यस्पर्श’!”, सुपरनैचुरल अवतार में दिखेंगे एक्टर

सरगम वैश के आरोपों के बीच ‘The Vvaan’ मेकर्स ने खरीदे ‘ऐगिरि नंदिनी’ के सिंक राइट्स, बोले- ‘लीक कैसे हुआ पता नहीं’