बॉलीवुड

Bakrid 2023: बकरीद पर क्या करते हैं शाहरुख-सलमान? बॉलीवुड के ये दोनों खान कुछ इस अंदाज में मनाते हैं त्योहार

Bakrid 2023: सलमान और शाहरुख खान बॉलीवुड इंडस्ट्री के दो बड़े नाम हैं। क्या आप ये जानते हैं कि ये दोनों खान बकरीद का त्योहार किस तरह मनाते हैं। वे दोनों इस खास दिन को कुछ इस तरह सेलिब्रेट करते हैं।  
2 min read
Jun 29, 2023
msg891835523-25948.jpg
सलमान खान और शाहरुख खान ऐसे मनाते हैं ईद

Bakrid 2023: सलमान और शाहरुख भी हर खास मौके का जश्न मनाते हैं। वहीं, ईद के मौके पर ये दोनों सितारे अपने घर की बालकनी से बाहर आकर फैंस को मुबारकबाद देते हैं। 29 जून को बकरीद यानी आज ईद-उल-अजहा का त्योहार है। इस दिन तमाम मुसलमान अल्लाह की राह में जानवरों की कुर्बानी देते हैं। ऐसे में कभी न कभी आपके मन में ये सवाल जरूर उठा होगा कि क्या सलमान-शाहरुख ईद की तरह बकरीद का भी त्योहार मनाते हैं? और अगर मनाते हैं वो इस दिन को किस तरह से सेलिब्रेट करते हैं।

क्या बकरीद मनाते शाहरुख-सलमान?
सलमान और शाहरुख ईद की ही तरह बकरीद को भी सेलिब्रेट करते हैं। दोनों ही एक्टर्स अपने घर में परिवार वालों के साथ इस दिन का जश्न मनाते हैं। साथ ही ईद की ही तरह बकरीद पर भी दोनों सितारे अपने-अपने घर की बालकनी से बाहर आकर चाहने वालों को विश करते हैं। लेकिन बालकनी में आने का सिलसिला हर ईद पर तो दिखता है, लेकिन हर बकरीद पर नहीं। हालांकि दोनों ही एक्टर्स सोशल मीडिया के जरिए फैंस को विश जरूर करते हैं।

क्या कुर्बानी करते हैं शाहरुख?
साल 2018 में ऐसी खबर थी कि शाहरुख बकरे की कुर्बानी भी करते हैं। एक रिपोर्ट में बताया गया था कि हर साल कु्र्बानी के लिए शाहरुख के घर बेंगलुरू से खास नस्ल का बकरा आता है। इब्राहिम नाम के एक शख्स ने शाहरुख के घर बकरा भेजने का दावा किया था।

शख्स का कहना था कि वो जो बकरा किंग खान के लिए भेजते हैं उसकी कीमत लाखों में होती है। हालांकि शाहरुख के कुर्बानी करने को लेकर कभी भी कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई। शाहरुख या फिर उनसे जुड़े किसी भी ऑफिशियल की तरफ से इस पर कभी भी कुछ भी नहीं कहा गया, जिससे ये बात पुख्ता हो सके और ना हम इस बात की पुष्टि करते हैं।

Published on:
29 Jun 2023 08:19 am
Also Read
View All
तिब्बत में आए सैलाब के बीच फंसी अभिनेत्री मानसी पारेख, बोलीं- जहां 5 दिन पहले स्वागत हुआ, वो जगह पानी में समा गई

Toxic Box Office Collection Day 1: टॉक्सिक ने ओपनिंग पर 100 करोड़ का आंकड़ा किया पार, जवान और धुरंधर का तोड़ा रिकॉर्ड, अपनी ही फिल्म से हारी

‘बाबा रामदेव मेरे बेडरूम में चमगादड़ बनकर लटके थे?’ कंगना रनौत ने फिर साधा योग गुरु पर निशाना, जवानी वाली बात पर दिया बयान

मेकअप आर्टिस्ट की बाइक ली, हेलमेट पहना, शादी के दिन शूटिंग के बाद ऐसे घर पहुंचे थे अक्षय कुमार, डायरेक्टर ने किया खुलासा

Kuku Kohli Funeral: पति कुकू कोहली के निधन के बाद बुरी हालत में नजर आईं अरुणा ईरानी, पकड़कर ले जा रहे लोग