बॉलीवुड

अमिताभ बच्चन के बंगले में घुसा चमगादड़, मचाया खूब उत्पात

मेगास्टार अमिताभ ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए फैंस को यह जानकारी है। उन्होंने बताया कि उनके बंगले जलसा के एक कमरे में चमगादड़ घुस आया।
2 min read
Apr 26, 2020
अमिताभ बच्चन
अमिताभ बच्चन

कोरोना वायरस को लेकर ऐसा कहा जाता है कि ये चमगादड़ के जरिए इंसान में फैला है। इसके बाद से सभी चमगादड़ को लेकर काफी सतर्क हैं। इसी बीच खबर आ रही है कि बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन के बंगले में चमगादड़ घुस गई है। बताया जा रहा है कि बिग बी के घर में इन्होंने खूब उत्पात मचाया है। इस पर अमिताभ ने अपनी चिंता जाहिर की है।

मेगास्टार अमिताभ ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए फैंस को यह जानकारी है। उन्होंने बताया कि उनके बंगले जलसा के एक कमरे में चमगादड़ घुस आया जिसे निकालने में उन्हें काफी मुश्किल का सामना करना पड़ा। आमिताभ ने ट्वीट कर लिखा, 'जूरी के देवियों और सज्जनों, इस घंटे की खबर...ब्रेकिंग न्यूज...क्या आप यकीन करेंगे। एक चमगादड़ जलसा में तीसरे फ्लोर पर मेरे कमरे में घुस आया। बड़ी मुश्किल से उसे बाहर निकाला। कोरोना पीछा छोड़ ही नहीं रहा।'

आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अक्सर वो ट्विटर पर कुछ ना कुछ पोस्ट करते रहते हैं। उनकी हर पोस्ट को उनके फैन्स बेहद पसंद करते हैं। कुछ दिन पहले ही अमिताभ ने एक पोस्ट कर कोरोना वॉरियर्स का आभार जताया था। इस तस्वीर नर्स, डॉक्टर, पुलिस, सफाई कर्मचारी और अग्निशामक इन सभी शब्दों को मिलाकर भगवान श्रीणेश की आकृति बनाई गई है। इस तस्वीर में खासकर डॉक्टरों को भगवान की संज्ञा दी गई है।

Published on:
26 Apr 2020 08:45 am