बॉलीवुड

बर्थडे स्पेशल : 25 साल बाद तब्बू ने तोड़ी चुप्पी, इस शख्स की वजह से आज तक हूं सिंगल

बर्थडे स्पेशल : 25 साल बाद तब्बू ने तोड़ी चुप्पी, इस शख्स की वजह से आज तक हूं सिंगल...

2 min read
Nov 04, 2017
tabu

बॉलीवुड अभिनेत्री तब्बू आज अपना 46वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। तब्बू 80-90 ने दशक में अपनी खूबसूरती और दमदार अभिनय के दम पर बॉलीवुड पर राज किया, लेकिन इसके बावजूद वो आज भी सिंगल है। ऐसे में आपके मन में ये सवाल उठना लाजमी है कि इतनी खूबसूरत और अच्छी पर्सनिलिटी होने के बावजूद तब्बू ने आज तक शादी क्यों नहीं की? तो आपको बता दें कि तब्बू ने हाल में 25 साल बाद इसका खुलासा किया। हाल में रिलीज हुई फिल्म गोलमाल अगेन के प्रमोशन के दौरान एक पोर्टल से बातचीत करते हुए तब्बू ने आज तक सिंगल होने के लिए अजय देवगन को जिम्मेवार ठहराया।

तब्बू ने बातया कि मैं आज सिंगल हूं तो सिर्फ अजय देवगन की वजह से। अब आप सोच रहे होंगे आखिरकार अजय ने ऐसा क्या किया। तो आपको बता दें कि तब्बू ने बताया कि अजय उनके कजिन भाई समीर आर्या के पड़ोसी है और मेरे काफी अच्छे दोस्त। मैं और अजय एक-दूसरे को पिछले 25 सालों से जानते हैं। अजय मेरी जिदंगी में तबसे से है जबसे मैंने कॅरियर में बढ़ना शुरु किया और उन्होंने ही हमारे रिश्ते की नींव रखी थी। मेरी जवानी के दिनों में समीर और अजय मेरी जासूसी करते थे और मुझे हर जगह फॉलो किया करते थे। जब कोई भी लड़का मुझसे बात करने की कोशिश करता था तो वे दोनों उसे पीटने की धमकी देते थे। दोनों काफी बदमाश थे और अगर आज मैं सिगंल हूं तो वो सिर्फ अजय की वजह से ही हूं। यानी इसका मतलब ये हुआ कि ना तो अजय ने तब्बू से शादी की और ना उनको कोई बॉयफ्रेंड बनाने दिया। जिसका परिणाम ये हुआ कि तब्बू आज तक सिंगल हैं।

हाल में रिलीज हुई रोहित शेट्टी की फिल्म 'गोलमाल अगेन' में अजय देवगन और तब्बू एक फिर रोमांस करते नजर आए हैं। इससे पहले भी वे दोनों कई हिट फिल्मों में साथ-साथ काम कर चुके हैं। बता दें कि तब्बू और अजय हकीकत, तक्षक, फितूर और दृश्यम जैसी फिल्मों में साथ में काम कर चुके हैं। तब्बू और अजय के अलावा गोलमाल अगेन में अरशद वारसी , परिणीति चोपड़ा , कुणाल खेमू और तुषार कपूर भी मु्ख्य भूमिका में नजर आएं।

ये भी पढ़ें

पति ने की थी हैवानियत की हद पार, पहले पत्नी फिर दो बच्चों को उतार दिया था मौत के घाट
Also Read
View All