बॉलीवुड

उस रेप सीन की वजह से सदमे थीं रितुपर्णा, रात को अचानक चिल्ला उठती थीं

उस रेप सीन की वजह से सदमे थीं रितुपर्णा, रात को अचानक चिल्ला उठती थीं...

2 min read
Nov 07, 2017
rituparna
rituparna

बांग्‍ला सिनेमा की बेहद खूबसूरत अभिनेत्रियों में शुमार हैं रितुपर्णा सेनगुप्‍ता। आज उनका जन्‍मदिन है। अपने जीवन के ४५ बसंत पार कर चुकीं रितुपर्णा ने बांग्‍ला के साथ ही हिंदी और बांग्‍लादेशी फिल्‍मों में भी काम किया है। रितुपर्णा सेनगुप्‍ता को साल 1998 में फिल्‍म 'दहन' के लिए नेशनल फिल्‍म अवॉर्ड भी मिला है। फिल्‍म में उन्‍होंने बहुत बोल्‍ड किरदार निभाया था। रितुपर्णा को बचपन से ही कला में रुचि थी। उन्‍होंने नृत्‍य, संगीत, पेंटिंग भी सीखी है। उनके अभिनय कॅरियर में एक ऐसा वाकया जुड़ा है, जो उन्हें सालों साल तक सोने नहीं दिया। आइए जानते हैं 7 नवंबर, 1971 को जन्मी रितुपर्णा की जिंदगी से जुड़ी दिलचस्प बातें....

रितुपर्णा फिल्मों में अपने बोल्ड अंदाज के कारण हमेशा चर्चा में रही हैं। फिल्म दहन में अपने बोल्ड किरदार ‌के लिए उन्हें 1998 में नेशनल फिल्म अवॉर्ड भी मिला था। फिल्म 'मित्तल वर्सेस मित्तल' के दौरान फिल्माया एक सीन सालों तक रितुपर्णा का पीछा करता रहा। ये एक रेप सीन था। इसे रितुपर्णा ने इतनी बारीकी से फिल्माया कि इसका असर उनके दिमागी पर हो गया। वे रात को सोते-सोते अचानक नींद से जाग जाती थीं। ये इस सीन की भयावहता का असर था।

फिल्म में रितुपर्णा के अपोजिट रोहित रॉय थे। सीन के मुताबिक उन्हें रितुपर्णा का रेप करना था। रितुपर्णा ने इस सीन को बतौर एक्टर पूरी ईमानदारी से फिल्माया था। एक इंटरव्यू में रितुपर्णा ने बताया था कि वो रेप सीन कई दिनों तक उनके सपनों में आता रहा। वो सो तक नहीं पाती थीं। उसके बारे में सोचते ही उनके पसीना छूट जाता था इस सब का पता चलते ही निेर्देशक ने फिल्म के आगे के सीन्स का टोन डाउन कर दिया था, जिससे कि रितुपर्णा को और सदमा ना लगे।

रितुपर्णा जुलाई 2013 में कनाडा एयरपोर्ट पर रोके जाने के लिए भी सुर्खियों में आई थीं। यह वाकया जुलाई 2013 का है। वह कनाडा फिल्‍म फेस्टिवल में अपनी फिल्‍म 'मु‍क्ति दीर रेशमी' का शोकेस के लिए गई थीं, लेकिन उन्‍हें रोक लिया गया था और 6 घंटे तक पूछताछ चली थी। उन्‍होंने इमिग्रेशन ऑफिसर्स को बताया भी कि वह लीगल विजिटर वीजा में आई हैं, लेकिन अधिकारियों ने कहा कि उनका वीजा एक्‍सपायर हो गया है और उन्‍हें एयरपोर्ट से ही लौटना होगा।

रितुपर्णा ने अपर्णा सेन के साथ पहली फिल्‍म की थी। फिल्‍म का नाम 'शेत पाथोर एर थाला' था, जबकि उन्होंने पहली हिंदी फिल्‍म 'तीसरा कौन' की थी। फिल्‍म का निर्देशन पार्थो घोष ने किया था। इसमें उनके अपोजिट मिथुन चक्रवर्ती थे। रितुपर्णा ने अपने बचपन के और कारोबारी दोस्‍त संजय चक्रवर्ती से साल 1999 में शादी की। उनके दो बच्‍चे भी है.

Published on:
07 Nov 2017 03:31 pm