30 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अक्षय की ये अभिनेत्री करना चाहती थी सुसाइड, वजह जानकर उड़ जाएंगे होश!

अक्षय की ये अभिनेत्री करना चाहती थी सुसाइड, वजह जानकर उड़ जाएंगे होश...

2 min read
Google source verification

image

Dilip Chaturvedi

Nov 06, 2017

Ileana Dcruzs

Ileana Dcruzs

डिप्रेशन या अवसाद एक समय ऐसी समस्या थी, जिस पर बात करने से हर कोई हिचकिचाता था। चाहे हो आम हो खास.. लोग खुलकर इस बारे में सोचने तक से बचते थे। लेकिन जब से सेलेब्स इस बारे में बोलना शुरू किया है या खुद का अनुभव साझा किया है, तब से आम लोगों पर भी इसका सकारात्मक असर पड़ा है। इसमें कोई दोराय नहीं कि डिपे्रशन को लेकर लोगों की आवधारण बदली है। लोग अब न सिर्फ इस पर खुलकर बात करते हैं, बल्कि परामर्श लेने से भी नहीं हिचकिचाते हैं। बॉलीवुड में कई सेलेब्स ने डिप्रेशन को लेकर अपने अनुभव साझा किए हैं, उनमें दीपिका पादुकोण एक हैं। अब अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज ने भी डिप्रेशन के अपने निजी अनुभव साझा किए हैं। 21वीं विश्व मेंटल हेल्थ कांग्रेस में शामिल हुईं इलियाना ने बताया कि उनकी जिंदगी में ऐसा भी वक्त आया था, जब वह इस कदर अवसाद में थीं कि हर दिन आत्महत्या करने के बारे में सोचती थीं।

जी हां, इलियाना ने हाल ही अपने स्ट्रगल के दिनों के बारे में बात करते हुए कहा है कि उस समय पर वो भी डिप्रेशन की शिकार हो गई थीं। इलियाना ने कहा कि डिप्रेशन एकदम सच होता है। ये एक दिमागी केमिकल लोचा है, जिसका सही समय पर इलाज नहीं हुआ, तो परिणाम भयंकर होते हैं।ंइलियाना ने बताया कि मैं अपनी बॉडी को लेकर काफी सजग रहती थी। यही कारण था कि मैं काफी दुखी रहा करती थी। इलियाना ने बताया कि मैं अपने एक दोस्त के कहने पर डॉक्टर के पास गई। तब जाकर मुझे पता चला कि मैं डिप्रेशन से गुजर रही हूं।

Need Vitamin Sea 💙💙💙 #tbt #beachbum #takemeback #fiji Photo by my ♥️ @andrewkneebonephotography

A post shared by Ileana D'Cruz (@ileana_official) on

📸 @andrewkneebonephotography ❤️

A post shared by Ileana D'Cruz (@ileana_official) on

इलियाना ने बताया कि वो ऐसा समय था कि मैं आत्महत्या कर सब कुछ खत्म करने जैसे खयाल भी मेरे दिमाग में आया करते थे। इलियाना ने कहा कि महिलाएं सुंदर दिखने के लिए काफी कुछ करती हैं। वो एक्ट्रेस को देखकर सोचती हैं कि वो काफी सुंदर है, लेकिन आपको बता दें कि एक्ट्रेस को ऐसा सुंदर दिखने के लिए दो घंटे का समय लगता है। तो इसलिए आप खुद पर भरोसा करना सीखिए। इलियाना ने कहा कि डिप्रेशन रसायनिक बदलावों के कारण होता है, तो इसलिए किसी भी बीमारी से डरने की जरूरत नहीं है। बस उसका सही समय पर इलाज कराना ज्यादा जरूरी है।

गौरतलब है कि इलियाना ने नसिर्फ बॉलीवुड में अपने अभिनय से नाम कमाया, बल्कि तमिल-तेलुगु फिल्मों में भी अपने अभिनय का लोहा मनवाया। हिंदी फिल्मों में उन्होंने सुपरहिट फिल्म बर्फी से डेब्यू किया, उसके बाद वो कई सुपरहिट फिल्मों का हिस्सा रहीं। इनमें मैं तेरा हीरो, हैपी एंडिंग, रुस्तम, बादशाहो जैसी फिल्में खास हैं। रुस्तम में अक्षय के अपोजिट उन्हें खूब पसंद किया गया।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग