बॉलीवुड

‘गदर 2’ से पहले में री-रिलीज की जाएगी ‘गदर एक प्रेम कथा’, इस दिन थिएटर्स में देख सकेंगे पहला पार्ट

2001 में रिलीज हुई फिल्म ‘गदर’ (Gadar) ने दर्शकों के दिलों पर खास छाप छोड़ी थी। अब दर्शक फिल्म के दूस,रे पार्ट के लिए एक्साइटेड हैं। फिल्म के स्कीवल को रिलीज करने से पहले मेकर्स ने फैसला किया है कि वो फिल्म के पहले पार्ट को थिएटर में फिर से दिखाएंगे।
2 min read
• •
Updated: 12 Jan 2023, 10:35 AM IST
138_2.jpg
gadar

जब से गदर फिल्म के स्कीवल की घोषणा हुई है तभी से हर कोई फिल्म का इंतजार कर रहा है। फिल्म इसी साल रिलीज की जाएगी। ऐसे में फैंस का उत्साहर बरकरार रखने के लिए मेकर्स ने एक बड़ा फैसला लिया है। मेकर्स ने फैसला किया है कि दूसरे पार्ट को उतारने से पहले फिल्म के पहले पार्ट को थिएटरों में दिखाया जाएगा।

जी हां मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘गदर 2’ से पहले ‘गदर: एक प्रेम कथा’ को एक बार फिर फैंस के लिए रिलीज किया जाएगा। इस खबर को सुनते ही फैंस खुशी से झूम उठे हैं।

फिल्म की प्रोडक्शन कंपनी की तरफ से एक ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी किया गया है। इसमें बताया गया है कि Gadar 2: The Katha Continues से पहले 'गदर: एक प्रेम कथा' को रिलीज किया जाएगा। मजे की बात ये है कि इसे उसी तारीख को रिलीज किया जाएगा जिस तारीख को असल में ये फिल्म रिलीज हुई थी। बस फर्क होगा तो साल का।

मेकर्स ने इस फिल्म को 15 जून 2023 को रिलीज करने का फैसला किया है और 'गदर 2' 11 अगस्त को रिलीज होगी। गदर के फैंस के लिए ये खबर किसी ट्रीट से कम नहीं है।

सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर फिल्म गदर साल 2001 में रिलीज हुई थी। फिल्म ने रिलीज के साथ ही बॉक्स आफिस पर सफलता के झंडे गाड़ दिए थे। 'गदर 2' 2001 की सुपरहिट फिल्म गदर : एक प्रेम कथा (Gadar : Ek Prem Katha) की सीक्वल है।

एक बार फिर बड़े पर्दे पर सनी देओल बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल (Amisha Patel) के साथ नजर आएंगे। फिल्म देशभक्ति की भावना से प्ररित है, जिसके चलते मेकर्स इसे 11 अगस्त को रिलीज करने का मन बना रहे हैं। अगर ऐसा होता है तो फिल्म की भिड़ंत रणबीर की 'एनिमल' से होगी।

गदर एक प्रेम कथा की तर्ज पर ही गदर 2 ब्लॉकबस्टर बनाने के लिए डायरेक्टर से लेकर सभी कलाकार पूरे जी जान से जुटे हैं। गदर 2 में भी अमीषा पटेल सकीना का किरदार निभाती नजर आएंगी।

बताया जा रहा है कि 'गदर 2' इसी साल 11 अगस्त को रिलीज की जाएगी। इसमें अनिल शर्मा के बेटे और एक्टर उत्कर्ष शर्मा तारा सिंह के बेटे जीते का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म काी निर्देशन अनिल शर्मा कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- 'नाटू नाटू' ने गोल्डन ग्लोब में जीता बेस्ट ऑरिजिनल सॉन्ग का खिताब

Updated on:
12 Jan 2023, 10:35 AM IST
Published on:
Also Read
View All
’50 करोड़ भी नहीं कमा पाएगी फिल्म’, सलमान खान की ‘मातृभूमि’ के ट्रेलर पर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

मौत से क्या डरना, उसे तो आना है’, डायलॉग के साथ रिलीज हुआ ‘मातृभूमि’ का ट्रेलर, दमदार अंदाज में नजर आए सलमान खान

“गांधी परिवार में एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक का आना…”, सोनिया गांधी को लेकर कंगना रनौत का सनसनीखेज आरोप

बिल्डिंग में लगी आग से बाल-बाल बचा दिव्यांका त्रिपाठी का परिवार, सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

कियारा-सिद्धार्थ की शादी में करण जौहर ने शाहिद कपूर को स्टेज से क्यों उतारा? ‘कॉफी विद करण’ के प्रोमो में सुनाया मजेदार किस्सा