बॉलीवुड

सलमान खान से अर्जुन कपूर ने लिया पंगा, आर्पिता खान को छोड़ थामा मलाइका का हाथ

बॉलीवुड में एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के रिलेशनशिप को लेकर आए दिन कई खबरें सामने आती रहती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं मलाइका से पहले अर्जुन कपूर की गर्लफ्रेंड कौन थी?
2 min read
Before Malika Arora Arjun Kapoor Was Date Salman Khan Sis Arpita Khan
Before Malika Arora Arjun Kapoor Was Date Salman Khan Sis Arpita Khan

नई दिल्ली। बॉलीवुड में कई कपल्स ऐसे हैं जिन्हें लेकर अक्सर खबरें सामने आती ही रहती हैं। जिनमें से एक हैं एक्टर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा। जब से एक्टर अरबाज़ खान संग मलाइका अरोड़ा का तलाक हुआ है। तब से ही मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के रिलेशनशिप के चर्चे बॉलीवुड के गलियारों में सुनाई देते हैं। आज हम आपको अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा से जुड़े कुछ ऐसी बातें बताने जा रहे हैं। जिसे सुनकर आप काफी हैरान हो जाएंगे।

आर्पिता खान थी अर्जुन कपूर की पहली गर्लफ्रेंड

अर्जुन कपूर बेशक इन दिनों मलाइका अरोड़ा को डेट कर रहे हों, लेकिन यह जानकर आपको काफी हैरानी होगी को मलाइका से पहले अर्जुन सलमान खान ही बहन अर्पिता खान को डेट कर रहे थे। बताया जाता है कि अर्पिता संग अर्जुन का रिश्ता केवल दो साल तक ही चला। उसके बाद उन्होंने दोनों अलग हो गए। अर्पिता संग ब्रेकअप को लेकर पहले ही खान परिवार अर्जुन कपूर से दूरी बना चुका था। ऐसे में फिर अर्जुन कपूर ने खान खानदान की बहू मलाइका अरोड़ा संग संबंध बनाए। सभी जानते हैं कि मलाइका एक्टर और डायरेक्टर अरबाज़ खान की पत्नी थीं।

बताया जाता है कि जिस वक्त अर्जुन कपूर इश्कजादे की शूटिंग कर रहे थे। उस वक्त अर्जुन सलमान खान के घर में खूब आया-जाया करते थे। लेकिन मलाइका संग रिश्ता होने के बाद अब अर्जुन के लिए हमेशा के लिए खान परिवार का दरवाज़ा बंद हो चुका है।

अर्जुन कपूर मिली थी मलाइका से दूर रहने की धमकी

बताया जाता है कि जब घर में मलाइका और अर्जुन के रिश्ते के बारें में पता चला था तो पूरा परिवार हैरान रह गया था। साथ ही काफी हंगामा भी हुआ था। खबरों की मानें तो बताया जाता है कि अर्जुन कपूर को काफी समझाया गया था कि वह मलाइका से बिल्कुल भी संबंध ना रखे लेकिन बावजूद इसके वह एक नहीं मानें और उन्होंने मलाइका संग रिश्ता तोड़ा नहीं।

साल 2017 में मलाइका ने अरबाज़ खान से तलाक ले लिया और सभी के सामने खुद के रिश्ते को जगजाहिर कर दिया। इस दौरान मलाइका और अरबाज़ का बेटा अरहान काफी छोटा था, लेकिन वह चीज़ें समझता था।

सालों बाद मलाइका और अर्जुन के रिश्ते को लेकर कई सवाल उठते आए हैं। वहीं कुछ समय से दोनों की शादी को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। एक इंटरव्यू में अर्जुन कपूर ने कहा था कि 'जब वह शादी करेंगे तो वह यह बात किसी से छुपाएंगे नहीं।' वह अक्सर देखा गया है कि अर्जुन और मलाइका अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात करते हैं। 47 साल की हो चुकी मलाइका ने एक इंटरव्यू में अपनी इच्छा जाहिर की थी कि वह शादी के बाद अर्जुन के बच्चे को जन्म देना चाहती हैं। जिस पर सोशल मीडिया पर खूब हंगामा देखने को मिला था।

Published on:
21 May 2021 07:37 pm
Also Read
View All