बॉलीवुड

सैफ अली खान की बहन सबा ने शेयर किया करीना कपूर के हाथ से लिखा शादी से पहले का नोट

सैफ अली खान की बहन सबा खान ने करीना कपूर का लिखा एक नोट सोशल मीडिया पर शेयर किया हैं 2012 में लिखा गया यह नोट करीना और सबा की करीबी को दिखाता है।
2 min read
May 21, 2021
saba_khan.png

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान की बहन सबा अली खान ने करीना कपूर का एक हाथ से लिखा नोट शेयर किया है। यह नोट सैफ अली और करीना कपूर की शादी से पहले का है। सबा इन दिनों सोशल मीडिया पर लगातार पटौदी खानदान से जुड़ी पुराने यादें शेयर कर रही हैं।

हाथ से लिखा नोट

सबा अली ने हाल ही अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी करीना का लिखा वो नोट शेयर किया है, जो एक्ट्रेस ने 2011 में लिखा था। सबा के शेयर नोट में लिखा है,'डियर सबा, आपको जानकर अच्छा लगेगा, लव और लक, करीना। इसके बैकग्राउंड में सबा और करीना की एक पुरानी फोटो लगी है। इस नोट से लगता है कि शादी से पहले करीना ने पटौदी खानदान से अपना बॉन्ड स्ट्रांग कर लिया था।

सबा ने हाल ही परिवार की एक थ्रोबैक फोटो भी शेयर की है। इस फोटो में सबा, उनके भाई सैफ अली खान, बहन सोहा, उनके पति कुणाल खेमू और भतीजी इनाया नजर आ रही हैं। इस कैप्शन में सबा ने लिखा,'फ्लैशबैक! फैमिली टाइज... हम सब साथ जुड़े हुए हैं। इसको शेयर करने का कुछ समय से इंतजार कर रही थी। साधारण, केयरफ्री और हैप्पी टाइम्स।'

'हम साथ रहना चाहते हैं'

साल 2019 में ह्यूमंस ऑफ बॉम्बे से बातचीत में करीना ने कहा था,'हम कुछ समय से डेटिंग कर रहे हैं, तब सैफ ने कहा था कि वह 25 साल का नहीं है और हर रात मुझे घर नहीं छोड़ सकते हैं। इसलिए उन्होंने मेरी मां को कहा,'मैं अपना बाकी का जीवन इनके साथ बिताना चाहता हूं। हम साथ रहना चाहते हैं। मेरी मां इसे लेकर बहुत कूल रहीं। उनके साथ ये बहुत आसान रहा। जब हमने शादी करने का निर्णय लिया, तब भी यह सही लगा।'

गौरतलब है कि अपने बहन-भाई सैफ और सोहा की तरह सबा ने अपने आपको लाइमलाइट से दूर रखा है। वह क्रिकेटर मंसूर अली खान पटौदी और शर्मिला टैगोर की दूसरी संतान हैं। वह भोपाल में रहती हैं। वह पेशे से ज्वैलरी डिजाइनर हैं।

Published on:
21 May 2021 08:45 pm
Also Read
View All