छोटी मां कहकर नहीं बुलाती करीना को- सारा अली खान
दरअसल, सैफ अली खान और सारा अली खान करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण' में मेहमान बनकर गए थे। इस दौरान करण ने सारा अली से करीना कपूर के साथ रिलेशन पर सवाल पूछ लिया। उन्होंने पूछा,'क्या वह करीना को छोटी मां कहकर बुलाती हैं? सारा अली ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया था,'पहले मैं बहुत कन्फ्यूज थी कि उन्हें क्या कहकर बुलाउं, करीना या आंटी? पापा ने कहा था कि आंटी कहने की जरूरत नहीं है। हालांकि मेरे पिता ने मुझे कभी इस बात के लिए दबाव नहीं डाला कि मैं करीना को दूसरी मां समझूं। इसलिए हमें ये कभी नहीं लगता कि हम करीना को मां कहकर बुलाना चाहिए। अगर मैं करीना को छोटी मां कहकर बुलाउंगी तो करीना चौंक जाएगी। और वह क्या बोलेंगी? मैं करीना को के या करीना बुलाती हूं। हम अच्छे फ्रेंड्स हैं। जब करीना ने मुझसे पहली बार बात की थी, तो उन्होंने कहा था कि देखो, तुम्हारी मां बहुत अच्छी इंसान हैं। मैं तुम्हारे साथ फ्रेंड्स की तरह रहना चाहती हूंं। उन्होंने हमारी मां बनने की कोशिश कभी नहीं की। अगर मैं उन्हें छोटी मां कहती तो शायद वह मुझे मारतीं।'