बॉलीवुड

सोनम कपूर की शादी से पहले हुआ ये बड़ा हादसा, अब क्या होगा शादी का?

कपूर परिवार ने मीडिया में ये ऐलान कर दिया है कि सोनम और आनंद आहूजा 8 मई को शादी के बंधन में बधेंगे।
2 min read
• •
Updated: 2 May 2018, 5:00 PM IST
sonam
sonam

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर की शादी की आधिकारिक घोषणा हो चुकी है। कपूर परिवार ने मीडिया में ये ऐलान कर दिया है कि सोनम और आनंद आहूजा 8 मई को शादी के बंधन में बधेंगे। शादी के डेट से पहले ही ये खबर आ चुकी थी कि सोनम कपूर की मेंहदी सेरेमनी फराह खान कोरियोग्राफ करने वाली है, लेकिन शादी के 6 दिन पहले ही एक बड़ा हादसा हो गया है। फराह खान का पैर फ्रैक्चर हो गया है और उन्हें अब 3 हफ्ते तक व्हीलचेयर पर रहना होगा।

सोशल मीडिया पर दी जानकारी
इस बात की जानकारी फराह खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी है। उन्होंने एक व्हीलचेयर की फोटो साझा की है और इस बारे में जानकारी दी है कि, 'अगले 3 हफ्तों तक वह व्हीलचेयर ही इनकी साथी रहेगी।' जिससे यह स्पष्ट होता है कि फराह खान के पैर में किसी कारणवश चोट आ गई है और डॉक्टरों ने उन्हें सलाह दी है कि वह अगले 3 हफ्तों तक व्हीलचेयर का ही उपयोग करें।

सोनम की मां ने की थी फराह खान से रिक्वेस्ट
सोनम की माँ सुनीता कपूर ने फराह खान से आग्रह किया था कि वह सोनम कपूर के संगीत के समय लोगों को डांस कोरियोग्राफ करें।फराह ने सोनम की शादी को यादगार बनाने के लिए ये आग्रह मान लिया। ऐसे में फराह खान का चोटिल होना यह सवाल खड़े करता है कि क्या सोनम कपूर की संगीत को फराह खान कोरियोग्राफ कर पाएंगी?

शादी की तैयारी शुरु
मीडिया में ऐसी खबरे हैं की सोनम कपूर की शादी की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। संगीत में डांस की तैयारी शुरु हो गई है। परिवार ने उसकी रिहर्सल भी शुरू कर दिया है। कपूर परिवार में कपड़ों और गहनों की खरीदारी भी शुरू हो चुकी है। घर पहले ही दुल्हन की तरह सज चुका है।

दोनों परिवार ने की थी शादी की आधिकारिक पुष्टि
हाल ही में कपूर और आहूजा फैमिली की तरफ से ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी किया गया है। इसमें लिखा है कि, 'कपूर और आहूजा परिवार यह बताते हुए बहुत खुश हैं कि सोनम और आनंद की शादी की डेट पक्की हो चुकी है। वेडिंग मुंबई में 8 मई को होगी। हम आपसे रिक्वेस्ट करते हैं कि परिवार की प्राइवेसी को बरकरार रखें। आपकी शुभकामनाओं और प्यार के लिए घन्यवाद।'

Published on:
Also Read
View All
“गांधी परिवार में एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक का आना…”, सोनिया गांधी को लेकर कंगना रनौत का सनसनीखेज आरोप

बिल्डिंग में लगी आग से बाल-बाल बचा दिव्यांका त्रिपाठी का परिवार, सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

कियारा-सिद्धार्थ की शादी में करण जौहर ने शाहिद कपूर को स्टेज से क्यों उतारा? ‘कॉफी विद करण’ के प्रोमो में सुनाया मजेदार किस्सा

‘कॉफी विद करण 9’ में साथ दिखेंगे सिद्धार्थ-कियारा, बेडरूम में रोल-प्ले के सवाल पर एक्टर ने दिया मजेदार जवाब

‘सीता माता फाइटर नहीं थीं’, ‘रामायण’ में साई पल्लवी के किरदार पर भड़के मुकेश खन्ना, मेकर्स को दी चेतावनी