इंस्टा पर यूं जताया प्यार:
सोनम ने शादी की तारीख फाइनल होते ही आनंद ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर किया जिसमें लिखा था, 'जो लोग चमत्कार में विश्वास नहीं करते, उनके साथ यह कभी नहीं होता।' इस कैप्शन को शेयर करते हुए आनंद ने लिखा, 'एक बात तो हमेशा मुझे काफी उत्साहित करती है... 'अगर हम सिर्फ एक, सिर्फ एक शख्स को खुश कर सकते हैं, तो हम पूरी दुनिया को खुश कर सकते हैं।' कितना सच और आसान है ये। दुनिया में शांति के सवाल का एक ही जवाब है कि आप अपने आसपास रहने वालों को खुश रखें।' इस पर सोनम ने प्यार भरे इमोजी के साथ जवाब दिया।