10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शादी से पहले ही शेयर होने लगी दुल्हन बनी सोनम की तस्वीरें…

खास बात यह है कि अभी तो सोनम की शादी की रस्में भी शुरू नहीं हुईं हैं और उनकी शादी की ड्रेसेस वायरल होने लगी हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Riya Jain

•

Updated: 2 May 2018, 9:29 AM IST

sonam kapoor wedding dress

sonam kapoor wedding dress

सोनम कपूर जल्द ही अपने लॅान्ग टाइम ब्वॅायफ्रेंड आनंद आहूजा संग शादी रचाने जा रही हैं। दोनों इस महीने की 8 तारीख को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों का परिवार इन दिनों जोरों-शोरों से तैयारियों में जुटा है। खास बात यह है कि अभी तो सोनम की शादी की रस्में भी शुरू नहीं हुईं हैं और उनकी शादी की ड्रेसेस वायरल होने लगी हैं। तो आइए देखते हैं उनकी कुछ खूबसूरत तस्वीरें...

हाल में सोनम के घर की तस्वीर वायरल हुई है जहां पूरे घर को दुल्हन की तरह सजा दिया गया है।

सोनम की शादी में श्रीदेवी की बेटी यानी सोनम की बहन जाह्नवी कपूर अपनी मां के फेमस गाने ‘मेरे हाथों में नौ-नौ चूड़ियां हैं ’, ‘किसी के हाथ में न आएगी ये लड़की’ जैसे गानों पर डांस करते हुए नजर आएंगी। न केवल जाह्नवी बल्कि करण जौहर , रणबीर कपूर और अर्जुन कपूर भी ग्रैंड वेडिंग के दौरान ठुमके लगाते नजर आएंगे।

सोनम और आनंद की संगीत सेरेमनी को फराह खान कोरियोग्राफ करने वाली हैं। इस जोड़े की संगीत सेर‍िमनी एक फाइव स्‍टार होटेल में होगी वहीं मेहंदी का प्रोग्राम सोनम के 35 करोड़ के आलीशान अपार्टमेंट में संपन्‍न होगा। यह अपार्टमेंट बांद्रा-कुर्ला कॉम्‍प्‍लेक्‍स में स्‍थ‍ित है। यह सेर‍ेमनी बॉलरूम जैसे बैंक्विट एर‍िया में होगी जो क‍ि करीब 7 हजार स्‍क्‍वॉयर फुट में फैला है।

इसके अलावा शादी बेहद प्राइवेट तरीके से सोनम की आंटी कविता स‍िंह की हवेली पर हो सकती है। 55 हजार स्‍क्‍वॉयर फुट में फैली यह हवेली शाहरुख खान के बंगले 'मन्‍नत' के पास स्‍थ‍ित है। साथ ही इसमें काफी बड़ा और शानदार पूजा कक्ष है। बताया जा रहा है कि शादी में 150 लोग शामिल होंगे। शादी के बाद ग्रैंड रिसेप्शन दिल्ली में रखा जाएगा क्योंकि आनंद दिल्ली के रहने वाले हैं