बॉलीवुड

स्पाई लुक में नजर आए अक्षय कुमार, फिल्म बेलबॉटम का टीजर लॉन्च

स्पाई लुक में नजर आए अक्षय कुमार, फिल्म बेलबॉटम का टीजर लॉन्च
less than 1 minute read
Oct 06, 2020
Akshay kumar
Akshay kumar

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म बेलबॉटम का टीजर लॉन्च हो गया है। जिसमें वे स्पाई लुक में स्टंट करते नजर आ रहे हैं। यह फिल्म अगले साल 2 अप्रैल को रिलीज होगी। टीजर में अक्षय कुमार सूट पहने हुए हैं और उन्होंने काला चश्मा लगा रखा हैं । टीजर में अक्षय सिर्फ हवाई जहाज के बाहर चलते हुए और हवाई जहाज की तरह चलते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा अक्षय का एक स्टंट सीन भी है। वह एक टैंकर वाहन पर चढ़े हुए हैं और उसे एक हाथ से पकड़ा हुआ है।

टीजर को शेयर करते हुए अक्षय कुमार ने लिखा है, "ये रहा बेलबॉटम, यह एक 80 के दशक का थ्रिलिंग थ्रोबेक है। पेश करता हूं बेल बॉटम का टीजर।" टीजर के आखिरी में बताया है कि फिल्म अगले साल यानी 2 अप्रैल 2021 को रिलीज होगी. इसके साथ अक्षय कुमार ने इस टीजर फिल्म की अन्य कास्ट को भी टैग किया है। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ वाणी कपूर, हुमा कुरेशी, लारा दत्ता भूपति अहम रोल में नजर आएंगे।

Published on:
06 Oct 2020 03:50 pm
Also Read
View All
गोविंदा की छवि बनने की कोशिश करते हैं भांजे कृष्णा अभिषेक? सुनीता आहूजा ने दिया जवाब, अर्जुन कपूर पर भी की बात

National Film Awards 2026 LIVE: अनंत नाग को दादासाहेब फाल्के पुरस्कार, यामी गौतम का आदित्य धर ने बढ़ाया हौसला, ममूटी को स्टैंडिंग ओवेशन

हिंदी-बंगाली फिल्मों में प्लेबैक सिंगिंग कर चुकी थीं रानी मुखर्जी की मां, जानें कौन थीं कृष्णा मुखर्जी जिनका 75 की उम्र में निधन

‘आर्टिकल 370’ से लेकर ‘चंदू चैंपियन’ तक, नेशनल फिल्म पुरस्कार 2026 में छाईं ये फिल्में, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के पास शुरू हुआ भव्य समारोह

“गरुड़ पुराण पर आधारित होगी अजय देवगन की ‘सूर्यस्पर्श’!”, सुपरनैचुरल अवतार में दिखेंगे एक्टर