
90 के दशक की एक ऐसी उभरती हुई अदाकारा जिसके आते ही मानों बॉलीवुड में हलचल सी मच गई हो। अपनी पहली ही फिल्म के साथ सुपरस्टार बनने वाली भाग्यश्री ने फिल्म मैंने प्यार किया से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। भोली सूरत और मासूम सी मुस्कुराहट के साथ ही सबके दिलों में बसने वाली भाग्यश्री ने आज के सुपर स्टार सलमान खान के साथ पहली बार स्क्रीन शेयर की थी। यहीं से शुरू हुआ था दोस्ती और प्यार वाली फिल्मों का दौर।
इस फिल्म में एक बात बहुत ही खास रही वो ये कि इस फिल्म में हीरो-हिरोइन से लेकर डायरेक्टर तक सब नए थे। इस फिल्म के रिलीज होने के साथ ही इस फिल्म से जुड़े सभी लोग रातों-रातों सुपरस्टार बन गए। लेकिन इस फिल्म की जान रहीं भाग्यश्री गायब हो गईं। आज वो फिल्मी लाइमलाइट से पूरी तरह से दूर हो चुकीं हैं। आपको बता दें कि भाग्यश्री ने आज भले ही फिल्मी दुनिया से दूरी बना ली है। लेकिन वो अपने फिटनेस को लेकर आज भी बेहद एक्टिव नजर आती हैं।
पहली ही हिट फिल्म के बाद की शादी:
भाग्यश्री ने उस वक्त शादी करने का फैसला किया जिस वक्त उनका करियर ग्राफ पर था। रातों-रातों स्टार बनने वाली भाग्यश्री ने बहुत ही जल्द शादी कर ली। जिसे करने के लिए बॉलीवुड की अन्य एक्ट्रेस थोड़ा समय लेती हैं।
पहली ही फिल्म के लिए मिला अवार्ड:
हर तरफ भाग्यश्री की एक्टिंग और मासूमियत के चर्चे थे। फिल्म क्रिटिक भी उनकी मासूमियत के लिए फिल्म को एक स्टार एक्स्ट्रा दे रहे थे। इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट फीमेल डेब्यू का फिल्मफेयर अवार्ड भी मिला था।
बचपन के दोस्त से की शादी:
भाग्यश्री ने एक्टर और प्रोड्यूसर हिमालय दासानी से शादी की। शादी के बाद उन्होंने दूसरे के साथ फिल्म करने से मना कर दिया। उन्हें आए दिन फिल्मों के लिए आॅफस मिलते थे लेकिन उन्होंने हर आॅफर को नकार दिया। शादी के बाद उन्होंने कुछ ही फिल्में कीं, वो भी अपने पति के साथ। इसके चलते उनका करियर शुरू होते ही थम गया। लेकिन भाग्यश्री को इसका कोई मलाल नहीं है।
ऐसी है भाग्यश्री की लवस्टोरी:
हाल ही में भाग्यश्री ने अपनी लवस्टोरी शेयर की। उन्होंने बताया कि हिमालय और वो स्कूल के दिनों से साथ थे। वो बताती हैं कि हिमालय क्लास के सबसे शैतान बच्चे थे और भाग्यश्री क्लास की मोनिटर। उनके बीच इन दोनों की स्कूल के दिनों से ही ख़ूब लड़ाई होती थी। लेकिन उन्हें धीरे-धीरे इस बात का अहसास हो गया कि उनके बीच की लड़ाई सही मायने में प्यार है। भाग्यश्री बताती हैं कि स्कूल के आख़िरी दिन हिमालय ने उनसे अपने प्यार का इजहार किया था। भाग्यश्री खुद भी हिमालय को बहुत पसंद करने लगी थीं। बस, स्कूल से शुरू हुई ये लवस्टोरी आखिरकार शादी में बदल गई।