बॉलीवुड

सलमान की ऑनस्क्रीन प्रेमिका के बेटे ने की फिल्मों में एन्ट्री, ‘मर्द को दर्द नहीं होता’ का ट्रेलर हुआ जारी

फिल्म 'मर्द को दर्द नहीं होता' के ट्रेलर में उनके माथे और नाक से खून निकल रहा है और वह सड़क पर चलते हुए दुर्लभ जन्मजात बीमारी जो दर्द को रोकती है, उसके बारे में बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

2 min read
Aug 21, 2018
bhagyashree son abhimanyu film mard ko dard nahi hota trailer release

फिल्म 'मैंने प्यार किया' में सलमान खान के साथ रोमांस कर चुकी बॅालीवुड की मशहूर अदाकारा भाग्यश्री के बेटे अभिमन्यु भी अब बॉलीवुड में डेब्यू कर चुके हैं। वह जल्द ही फिल्म 'मर्द को दर्द नहीं होता' में नजर आएंगे। इस फिल्म का ट्रेलर जारी हो चुका है।

फिल्म 'मर्द को दर्द नहीं होता' के ट्रेलर में दिखाया गया है कि उनके माथे और नाक से खून निकल रहा है और वह सड़क पर चलते हुए दुर्लभ जन्मजात बीमारी जो दर्द को रोकती है, उसके बारे में बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं। फिल्म की कहानी ऐसे व्यक्ति के बारे में है जिसे किसी तरह का दर्द महसूस नहीं होता। इस फिल्म का निर्देशन वसन बाला ने किया है। बाला इससे पहले 'द लंचबॉक्स' और 'रमन राघव' जैसी गंभीर फिल्मों में बतौर सहायक निर्देशक काम कर चुके हैं।

इस फिल्म में अभिमन्यु के अपोजिट टीवी की मशहूर एक्ट्रेस राधिका मदान काम करती नजर आएंगी। फिल्म में ये दोनों बचपन के दोस्त का किरदार अदा करेंगे। राधिका उसे बिना दर्द महसूस किए बड़ा होते हुए देखती है। इस फिल्म में सहनशीलता से परे एक विचार की लकीर दिखाई देती है। गौरतलब है कि राधिका इस फिल्म के अलावा जल्द ही फिल्म 'पटाखा' में भी दिखाई देंगी। 'पटाखा' का ट्रेलर भी सामने आ चुका है।

ये भी पढ़ें

Flash Back: पहली ही फिल्म सुपरहिट, लगी आॅफर की लाइन लेकिन एक गलती ने चौपट कर दिया कॅरियर
Updated on:
21 Aug 2018 11:44 am
Published on:
21 Aug 2018 10:02 am
Also Read
View All