बॉलीवुड

‘भूल भुलैया 3’ स्टार तृप्ति डिमरी इस एक्ट्रेस की हेयरस्टाइल की हैं फैन, सुनाया बचपन का मजेदार किस्सा

Bhool Bhulaiyaa 3 Star Tripti Dimri: ‘भूल भुलैया 3’ स्टार तृप्ति डिमरी ने एक इंटरव्यू में बताया वो किसकी फैन थीं।
2 min read
• •
Oct 23, 2024
Bhool Bhulaiyaa 3 Star Tripti Dimri was impressed by Deepika Padukone hairstyle

Bhool Bhulaiyaa 3 Star Tripti Dimri: बॉलीवुड एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी इन दिनों अपनी अपकमिंग मूवी ‘भूल भुलैया 3’ के प्रमोशन में लगी हैं। इसमें वो बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन, माधुरी दीक्षित और विद्या बालन जैसे स्टार्स के साथ दिखाई देंगी।

इसी के एक इवेंट में उन्होंने अपने बचपन से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया है। उनका कहना है कि वो बचपन के दिनों में दीपिका पादुकोण के हेयरस्टाइल से प्रभावित थी और इसके लिए उन्होंने खुद ही एक हैरान करने वाला कदम उठा लिया था।

तृप्ति डिमरी इस एक्ट्रेस की थीं फैन

तृप्ति डिमरी ने अपनी किशोरावस्था से जुड़ी एक मजेदार याद साझा की है। तृप्ति से पूछा गया कि क्या उन्होंने कभी अपने बालों पर कैंची चलाई है। जवाब में तृप्ति ने कह-’मैंने बचपन में अपने बाल खुद ही काटे हैं। जब 'चांदनी चौक टू चाइना' रिलीज हुई, तो मैंने दीपिका पादुकोण का हेयरस्टाइल देखा और अपने बालों को खुद काटने का फैसला किया।’

तृप्ति डिमरी की आने वाली फिल्में

तृप्ति डिमरी की फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ दीवाली के अवसर पर 01 नवंबर को रिलीज होने वाली है। इसके अलावा उनके पास कई और रोमांचक प्रोजेक्ट हैं, जिनमें बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘धड़क 2’ और विशाल भारद्वाज द्वारा निर्देशित एक और बड़ी फिल्म शामिल है।

Updated on:
23 Oct 2024 12:12 pm
Published on:
23 Oct 2024 12:12 pm
Also Read
View All
Drishyam 3 Box Office Collection 5 Oct: अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ ने मंडे को दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंचा 4 दिनों में कलेक्शन

‘खाकी’ से जुड़ा ‘दृश्यम 3’ का गायतोंडे-विजय सलगांवकर कनेक्शन, 22 साल पुराना वीडियो देख, फैंस बोले- ‘अब समझ आया’

हर्ष छाया के साथ अपनी पहली शादी और तलाक पर खुलकर बोलीं शेफाली शाह, बोलीं- इसमें छिपाने वाली कोई बात नहीं

अजय देवगन ने बॉलीवुड ही नहीं, हॉलीवुड स्टार्स को भी छोड़ा पीछे, ‘दृश्यम 3’ ने टॉम क्रूज-ब्रैड पिट की फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड

‘बचपन में फ्रॉक पहनकर करता था डांस’, दुपहिया 2′ में लड़की का किरदार निभाने पर ‘लापता लेडीज’ फेम स्पर्श श्रीवास्तव का खुलासा