बॉलीवुड

Bhool Bhulaiyaa 3 Trailer: कार्तिक आर्यन की ‘भूल भुलैया 3’ का ट्रेलर रिलीज को है तैयार, जयपुर में है प्रोग्राम

Bhool Bhulaiyaa 3 Trailer: कार्तिक आर्यन और तृप्ति डिमरी स्टारर फिल्म 'भूल भुलैया 3' का ट्रेलर आज लॉन्च होने के लिए तैयार है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 9 Oct 2024, 11:00 AM IST
bhool bhulaiyaa 3
'भूल भुलैया 3' का ट्रेलर आज होगा रिलीज

Bhool Bhulaiyaa 3 Trailer Release: बॉलीवुड स्टार कार्तिक आर्यन और तृप्ति डिमरी की अपकमिंग फिल्म भूल भुलैया 3 का ट्रेलर आज रिलीज होने के लिए तैयार है। यह ट्रेलर जयपुर के राज मंदिर सिनेमा में लॉन्च किया जाएगा। इस प्रोग्राम में कार्तिक, तृप्ति और विद्या बालन शामिल होंगी। विद्या बालन ने फ्रेंचाइजी के पहले पार्ट में मंजुलिका का रोल निभाया था, जिसे फैंस ने खूब पसंद किया था।

भूल भुलैया 3 का ट्रेलर

अनीस बज्मी के डायरेक्शन में बनी भूल भुलैया 3 में विद्या बालन मंजुलिका के रूप में अपनी भूमिका फिर से निभाती नजर आएंगी, जबकि कार्तिक आर्यन रूह बाबा का रोल निभाएंगे। इसमें रूह बाबा कोलकाता में एक प्रेतवाधित हवेली में जाता है और एक प्रतिशोधी आत्मा मंजुलिका से भिड़ जाता है। इस फिल्म में राजपाल यादव, संजय मिश्रा और अश्विनी कालसेकर के किरदार भी दिखाए गए हैं।

बॉक्स ऑफिस पर 'सिंघम अगेन' से टकराएगी 'भूल भुलैया 3'

भूल भुलैया 3 फिल्म सिनेमाघरों में 1 नवंबर, 2024 यानी दिवाली के मौके पर रिलीज होगी। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म की टक्कर सिंघम अगेन से होगी, जिसका ट्रेलर बीते कल यानी 8 अक्टूबर को रिलीज हो चुका है।

Updated on:
9 Oct 2024, 11:00 AM IST
Published on:
Also Read
View All
“बच्चों के पार्क में ड्रग्स बेचने वालों का कब्जा”, फिल्ममेकर कुणाल कोहली का फूटा गुस्सा, पुलिस ने भी दिया रिएक्शन

‘मैं लोगों से तेज आवाज में बात नहीं कर सकता’, दलेर मेहंदी ने मीका सिंह को दिया था विवाद के बाद जवाब

दूसरी बार मां बनने के 36 दिन बाद ही सेट पर लौटने की तैयारी में दीपिका पादुकोण! शाहरुख खान की ‘किंग’ के लिए करेंगी शूटिंग

अमित शाह को शाहरुख खान की बर्थडे विश पर भड़की फैन, बोली- ‘मैंने आपको अपना दूसरा पिता माना था, शर्म आनी चाहिए’

टाइगर श्रॉफ पर हमले के अगले दिन अशोक पंडित से क्या बोले पिता जैकी श्रॉफ? फिल्ममेकर ने अब किया खुलासा