बॉलीवुड

Bhool chuk maaf Box office collection Day 7: हफ्ते भर में 10 फिल्मों को चटाई धूल, गुरुवार को भी कमाई में निकली आगे

Bhool chuk maaf Box office collection Day 7:  फिल्म भूल चूक माफ का गुरुवार का भी कलेक्शन आ गया है। फिल्म अब चंद कदम दूर है अपना बजट पूरा करने में…
2 min read
May 30, 2025
Bhool chuk maaf Box office collection Day 7
फिल्म भूल चूक माफ ने गुरुवार को किया शानदार कलेक्शन

Bhool chuk maaf BO collection Day 7: राजकुमार राव और वामिका गब्बी की फिल्म भूल चूक माफ को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुए 7 दिन हो गए हैं। फिल्म हर दिन खुद को साबित कर रही है। भूल चूक माफ ने इन 7 दिनों में 10 फिल्मों के रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। फिल्म का टोटल कलेक्शन देख कहा जा रहा है कि इस वीकेंड तक फिल्म अपना बजट पूरा कर लेगी और मुनाफे की तरफ बढ़ जाएगी। आइये जानते हैं फिल्म ने कितनी कमाई कर ली है और आज कौन से रिकॉर्ड बना दिए हैं?

फिल्म भूल चूक माफ ने किया इतने करोड़ का कलेक्शन (Bhool chuk maaf Box Office collection Day 7)

Sacnilk के आंकड़ों की बात करें तो फिल्म भूल चूक माफ हर दिन दर्शकों और मेकर्स की उम्मीदों पर खरी उतर रही है। फिल्म हर दिन बड़ी-बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़कर खुद आगे बढ़ रही है। फिल्म भूल चूक माफ ने रिलीज के 7वें दिन यानी 29 मई गुरुवार को 3.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इस फिल्म का कुल कलेक्शन अब 44.00 करोड़ रुपये हो गया है।

भूल चूक माफ ने इन फिल्मों को छोड़ा पीछे (Rajkummar Rao Wamiqa Gabbi)

फिल्म भूल चूक माफ ने इस साल रिलीज हुई फिल्मों में से छावा, केसरी 2, जाट और सिकंदर को छोड़कर बाकी सभी फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को धूल चटा दी है। इन फिल्मों में द डिप्लोमैट, क्रेजी, बैडऐस रविकुमार, देवा,आजाद, लवयापा, इमरजेंसी, सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव, फतेह, मेरे हस्बैंड की बीवी, विक्की विद्या का वो वाला वीडियो, देवा और स्काई फोर्स को मिलाकर कुल 10 फिल्में शामिल हैं। एक नजर डालते हैं अब तक के कलेक्शन पर…

दिनबॉक्स ऑफिस कलेक्शन
Day 17 करोड़ रुपये
Day 29 करोड़ रुपये
Day 311.25 करोड़ रुपये
Day 44.75 करोड़ रुपये
Day 54.50 करोड़ रुपये
Day 63.25 करोड़ रुपये
Day 7 3.25 करोड़ रुपये 
Total44.00 करोड़ रुपये

भूल चूक माफ इस वीकेंड कर लेगी अपना बजट पूरा

बता दें, भूल चूक माफ के साथ ही 23 मई को रिलीज हुई बाकी 2 फिल्में केसरी वीर और कपकपी जैसी फिल्में 7 दिनों में 5 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू पाई हैं। वहीं, भूल चूक माफ 50 करोड़ के क्लब में एंट्री मारने वाली है। फिल्म का बजट 50 करोड़ ही बताया जा रहा है और फिल्म जल्द अपनी लागत पूरी करने वाली है। इस फिल्म में राजकुमार राव और वामिका गब्बी के अलावा सीमा पाहवा, संजय मिश्रा, जाकिर हुसैन, रघुबीर यादव, जय ठक्कर जैसे कलाकारों ने अहम भूमिका निभाई है।

Published on:
30 May 2025 07:51 am