
Bhumi pednekar boyfriend yash kataria: बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर इन दिनों खूब चर्चा में हैं। पहला तो उनका ट्रांसफॉर्मेशन चर्चा में है और दूसरा उनका किसिंग वीडियो। हाल ही में बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ और कियारा की शादी जैसलमेर के सूर्यगढ़ फोर्ट में हुई थी। इसके बाद जोड़े ने मुंबई के सेंट रेजिस होटल में रिसेप्शन का आयोजन किया जहां बड़े बड़े सेलेब्स ने शिरकत की। इस पार्टी में वैसे तो कई बड़े बड़े स्टार्स पहुंचे थे, लेकिन जिनकी वीडियो ने सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं वो थीं भूमि पेडनेकर। दरअसल में अदाकारा का प्राइवेट मूमेंट कैमरे में कैद हो गया, जिसके बाद ये आग की तरह सोशल मीडिया पर फैल गया।
अब एक बार फिर दोनों साथ नजर आए हैं। हाल ही में भूमि पेडनेकर एक शख्स के साथ नजर आईं। लोगो दावा कर रहे हैं कि ये वहीं शख्स हैं जिनके साथ एक्ट्रेस का वीडियो वायरल हुआ था।
लेटेस्ट वीडियो में देखा जा सकता है कि पहले भूमि गाड़ी से बाहर आती हैं फिर वो शख्स उतरता है। इस शख्स का चेहरा हूबहू उसी इंसान की तरह है, जिसे भूमि किस करती दिखी थीं। मजे की बात ये है कि शख्स ने सेम सन ग्लासेस लगा रखे हैं।
यह भी पढ़ें- कश्मीर फाइल्स को बकवास कहना प्रकाश राज को पड़ा मंहगा
वायरल हुआ था वीडियो-
सिद्धार्थ और कियारा की शादी पार्टी से निकलते वक्त एक शख्स भूमि को कार तक छोड़ने आता है और जैसे ही भूमि बैठती हैं वो शख्स अंदर जाकर उन्हें गुड बाय किस करता है। दोनों का ये किस वाला पल कैमरे में दोनों कैद हो जाता है।
कौन है ये शख्स-
वीडियो में दिखाई दे रहा शख्स यश कटारिया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यश कटारिया (Yash Kataria) 28 साल के हैं जो पेशे से बिजनेसमैन हैं। वह इंडिया बेस्ड कारोबारी हैं। इन्हें अक्सर रकुल प्रीत और जैकी भगनानी के साथ देखा जाता है। तमाम मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भूमि और यश रिलेशनशिप में हैं। भूमि सोशल मीडिया पर यश को फॉलो करती हैं, हालांकि उनका अकाउंट प्राइवेट है।
यह भी पढ़ें- महाशिवरात्रि पर शिव भक्ति में लीन दिखे ये भोजपुरी स्टार्स