बॉलीवुड

“ये है मोहब्बते” सीरियल में होंगे बड़े बदलाव, शो के नाम से लेकर किरदार भी होंगे नए

टीवी शो का चर्चित सीरियल ये है मोहब्बते जल्द ही अपने नए रुप में आने वाला है। शो के निर्माताओं ने ये बड़ा फैसला लिया है।
2 min read
• •
Updated: 18 Feb 2018, 2:08 PM IST
big changes in show ye hai mohabbaten
big changes in show ye hai mohabbaten

टीवी शो का चर्चित सीरियल ये है मोहब्बते जल्द ही अपने नए रुप में आने वाला है। शो के निर्माताओं ने ये बड़ा फैसला लिया है। बताया जा रहा है कि शो की प्रोड्यूसर एकता कपूर ने ये बड़ा फैसला लिया है कि शो के नाम में बदलाव किया जायेगा। नाम में बहुत ज्यादा तो नहीं लेकिन कुछ ना कुछ चेंज जरुर किया जायेगा। इसके साथ ही ये भी बताया जा रहा है कि शो में कुछ किरदारों में भी बदलाव किया जा रहा है।

बता दें कि ये भी बताया जा रहा है कि एकता कपूर ने शो की कहानी में भी बदलाव की बात कही है। हालांकि शो की कहानी दिव्यांका त्रिपाठी यानि की 'इशी मां' के किरदार के आस पास ही घूमेगी। गौरतलब है कि इससे पहले भारतीय टीवी जगत में इस तरह के चेंजस मात्र 2 बार देखे गए हैं। जब किसी शो के निर्माता ने शो में इस तरह के भारी किए हो। तकनीकी भाषा में इसे SPIN OFF कहा जाता है। गौरतलब है कि इससे पहले सीरियल "कुमकुम भाग्य" का स्पिन-ऑफ "कुंडली भाग्य" और सीरियल "इश्कबाज" का स्पिन-ऑफ "दिल बोले ओबरॉय" हुआ था।

इस बारे में जब दिव्यांका से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि, 'मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। लेकिन अगर ऐसा होता है तो यह हमारे ब्रांड 'ये है मोहब्बतें' के लिए बड़ी बात होगी।' बताया जा रहा है कि शो की शूटिंग मार्च में शुरू होगी।

Updated on:
18 Feb 2018, 2:08 PM IST
Published on:
Also Read
View All
मौत से क्या डरना, उसे तो आना है’, डायलॉग के साथ रिलीज हुआ ‘मातृभूमि’ का ट्रेलर, दमदार अंदाज में नजर आए सलमान खान

“गांधी परिवार में एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक का आना…”, सोनिया गांधी को लेकर कंगना रनौत का सनसनीखेज आरोप

बिल्डिंग में लगी आग से बाल-बाल बचा दिव्यांका त्रिपाठी का परिवार, सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

कियारा-सिद्धार्थ की शादी में करण जौहर ने शाहिद कपूर को स्टेज से क्यों उतारा? ‘कॉफी विद करण’ के प्रोमो में सुनाया मजेदार किस्सा

‘कॉफी विद करण 9’ में साथ दिखेंगे सिद्धार्थ-कियारा, बेडरूम में रोल-प्ले के सवाल पर एक्टर ने दिया मजेदार जवाब