बॉलीवुड

बिग बॅास 11: एक बार फिर प्रियांक ने कर डाला आकाश पर हमला, क्या सलमान प्रियांक को करेंगे घर से बाहर…

बिग बॅास 11: एक बार फिर प्रियांक ने कर डाला आकाश पर हमला, क्या सलमान प्रियांक को करेंगे घर से बाहर...
3 min read
• •
Updated: 3 Nov 2017, 10:49 AM IST
bigg boss 11
bigg boss 11

बिग बॉस 11 में ये एपिसोड काफी खलबली वाला रहा। कहा जा सकता है की इस वक्त विकास बिलकुल अकेले पड़ गए हैं। उनके खास दोस्त प्रियांक ने भी उनका साथ छोड़ दिया है। ऐसे में दिन की सुबह ही विकास प्रियांक शर्मा से कहते हैं कि वह अब उन्हें कोई एडवाइस नहीं देंगे। इस बात पर शिल्पा शिंदे प्रयांक का पक्ष लेते हुए कहती हैं कि विकास किसी का भी दोस्त नहीं बन सकता। इसके बाद बिग बॉस सभी प्रतिभागियों को लिविंग एरिया में बुलाते हैं और उन्हें उनके लग्जरी बजट टास्क के परफॉर्मेंस के बारे में बताते हैं। वह बताते हैं कि 14 में से 12 प्रतिभागियों बिग बॉस द्वारा दिए गए कंसाइनमेंट को सही तरीके से पूरा नहीं किया, तो इस हफ्ते उन्हें लग्जरी बजट नहीं दी जाएगा।

बिग बॉस अनाउंस करते हैं कि उन्हें दो लोगों के नाम बताए जाएं, जिनका प्रदर्शन इस टास्क के दौरान काफी खराब रहा। इस पर प्रियांक शिल्पा जी का नाम लेते हैं। साथ ही अर्शी भी प्रियांक का सपोर्ट करती हैं। लेकिन अंत में विकास और मजहबी के लिए मैजोरिटी में वोट्स आते हैं और वो दोनों सलाखों के पीछे चले जाते हैं। इसके बाद लव त्यागी कैप्टन से पूछा जाता है कि विकास और मजहबी के साथ किसी और एक का नाम बताएं। इस पर लव अर्शी का नाम लेते हैं। और अर्शी भी विकास और मेहजबी के साथ जेल में बंद हो जाती है।

इस एपिसोड में एक बार फिर शिल्पा अपना पुराना रुप धारण कर आकाश के साथ बैठकर विकास को भड़काने की कोशिश करती हैं। वे कहती हैं कि विकास जेल में सो रहा है। ये सुनते ही विकास एक बार फिर अपना आपा खो बैठते हैं और जेल से भागने की कोशिश करते हैं। लेकिन उसी समय बिग बॉस उन्हें रोकते हैं और फिर विकास वापस जेल में जाने का आदेश देते हैं। लेकिन जेल में वापसा आने के बाद विकास जोर देते हैं कि उन्हें बाहर जाने दिया जाए।

उसके बाद विकास कैमरे के सामने प्रियांक को शिल्पा से भी ज्यादा खराब बताते हैं। बात बड़ जाने की वजह से बिग बॉस लव को आदेश देते हैं कि वह जेल का गेट खेल दें और विकास को कंफेशन रूम में लेकर आएं। कंफेशन रूम में विकास बिग बॉस से कहते हैं कि वह इस शो को छोड़ना चाहते हैं और इसके लिए वह किसी भी प्रकार का हरजाने के लिए तैयार हैं। विकास कहते हैं की वे शिल्पा साथ एक घर में नहीं रह सकते।

उसके बाद बिग बॉस शिल्पा को कंफेशन रूम में बुलाते हैं और कहते हैं कि वह किसी पर पर्सनल कमेंट न करें। इस पर शिल्पा बिग बॉस से माफी मांगती हैं और वह कहती हैं कि वह विकास से भी माफी मांगेंगी, उनसे कहेंगी कि अब वह दोबारा उनसे कुछ नहीं बोलंगी। शिल्पा विकास के लिए खाना लेकर आती है, जिसे विकास खाने से मना कर देता है।

कुछ देर बाद विकास सभी घरवालों को जेल के बाहर बुलाकर अपना मैटर खत्म करने के लिए सफाई देते हैं। इसी दौरान जब सभी प्रतिभागी विकास की बातों सुनते हैं तभी शिल्पा के करीबी आकाश विकास पर चिल्लाने लगते हैं कि वह शिल्पा के बारे में झूठ बोल रहा है। और होता ये है की एक बार फिर विकास और आकाश की लड़ाई में प्रियांक भी अपना आपा खो देते है और आकाश पर हमला करने का प्रयास करते हैं। फिर सभी घरवाले प्रियांक को रोकते हैं। इसके बाद विकास प्रियांक को अपने पास बुलाते हैं, लेकिन प्रियांक उनसे बात करने से इनकार कर देता है। बाद में, प्रियांक विकास के पास आते हैं और विकास कहते हैं की वे अपनी लड़ाई खुद लड़ सकते हैं, इसलिए उनकी लड़ाई में वह दखल अंदाजी न करें।

Published on:
Also Read
View All
‘आजकल के एक्टर्स इनसिक्योर होते हैं’, फराह खान का बड़ा बयान, बोलीं- शाहरुख, सलमान और अक्षय आखिरी सुपरस्टार्स थे

ऐश्वर्या राय- अभिषेक बच्चन को साथ देख लोगों ने किए कमेंट! किसी ने लिया- सलमान का नाम तो कोई बोला- अच्छी एक्टिंग है

200 करोड़ की मनी लॉन्ड्ररिंग मामले में कोर्ट में पेश होंगी नोरा फतेही, सुकेश चंद्रशेखर के केस में देंगी गवाही

‘आदिपुरुष’ का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई रणबीर कपूर की ‘रामायण’, अच्छी प्रतिक्रियाओं के बाद भी रह गई कोसों दूर

कौन थे दिव्य पक्षी जटायु? जिन्होंने माता सीता के लिए लड़ा था रावण से युद्ध, फिल्म ‘रामायण’ के बने गुमनाम हीरो