6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

#BB11 : कौन है सबसे खराब परफॉर्मर, किसको जाना होगा जेल, जानने के लिए देखें वीडियो

#BB11 : कौन है सबसे खराब परफॉर्मर, किसको जाना होगा जेल, जानने के लिए देखें वीडियो....
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Bhup Singh

•

Updated: 2 Nov 2017, 5:42 PM IST

Vikas_Shilpa

Vikas_Shilpa

बिग बॉस सीजन 11 को शुरू हुए महीने से ज्यादा हो गया है। हर दिन घर में कंटेस्टेंट्स एक-दूसरे से उलझते दिखाई दे रहे हैं। शिल्पा और विकास को देखकर तो ऐसा लगता है कि वो एक-दूसरे के जानी दुश्मन हैं। ये दोनों हर समय एक-दूसरे को निचा दिखाने की होड़ में लगे हैं। इस हफ्ते बिग बॉस लग्जरी बजट के लिए 'कुशन बाजार' का टास्क दिया था। इस टॉस्क में विकास और शिल्पा व्यापारी के रूप में नजर आए थे। इन दोनों को बिग बॉस के आदेशानुसार कुशन को बनाने के टास्क सौंपा गया था। लेकिन शिल्पा और विकास के बीच चल रहे झगड़े की वजह से ये पूरा नहीं हो पाया और बिग बॉस ने इस टास्क को रद्द कर दिया।

जैसा कि हम आपको पहले ही बता चुके हैं कि विकास गुप्ता अपने दिमाग का प्रयोग कर बड़ी चालाकी से इस टास्क को जीत जाते हैं। लेकिन घर में उस से हंगामा मच जाता है जब बिग बॉस घरवालों से कहते है जो इस टास्क में सबसे खराब परफॉर्मर है उसे जेल जाना होगा तब घरवाले एक-दूसरे से लड़ते नजर आते है। इस दौरान हिना खान, इस टास्क के खराब परफॉर्मर के तौर पर विकास का नाम लेती हैं लेकिन वो कहते है कि उन्होंने टास्क को तन मन लगाकर पूरा करने की कोशिश की है। तो वही बाकी घरवाले अर्शी खान, आकाश डडलानी और शिल्पा शिंदे का नाम नॉमिनेट करते है।

वही इस बीच में हिना और अर्शी खान के बीच एक बार फिर से लड़ाई होती है। तो वही शिल्पा भी इस बार जेल जाने के लिए घरवालों की नजर में सही दावेदार है क्योंकि उन्ही के कारण वो इस टास्क को परफॉर्म नहीं कर पाए थे। प्रियांक, शिल्पा को इस बार जेल जाने का सही दावेदार बताता है। जिस कारण उनकी प्रियांक के साथ खूब लड़ाई होती है और वो कहती है अगर वो जेल में गई तो अब घरवालों की नाक में दम कर देंगी और उनकी घर में जीने नहीं देंगी। इसी दौरान शिल्पा विकास की नकल करते हुए कहती है कि विकास गुप्ता घरवालों से कह रहे कि पैसे दे पैसे दो। इस पर विकास गुप्ता का रियक्शन भी देखने लायक था जो आप वीडियो में देख सकते हैं। यह हफ्ता भी काफी नोक झोंक वाला गुजरा है। वही खबरों की माने तो इस हफ्ते सब्यसाची सत्पथी घर से नॉमिनेट हो सकते है।