बॉलीवुड

BIGG BOSS 11: जब कंटेस्टेंट नहीं बल्कि खुद सलमान भी शो को लेकर हुए इमोश्नल, कही ये बड़ी बात…

इंटरव्यू के दौरान सलमान खान ने बिग बॅास से जुड़ी अपने मन की बातें शेयर की। उनका कहना है कि...
2 min read
• •
Updated: 14 Jan 2018, 12:47 PM IST
SALMAN KHAN
SALMAN KHAN

बिग बॅास जितना खास खेल के कंटेस्टेंट्स के लिए है उससे कही ज्यादा खास ये बॅालीवुड के दबंग खान के लिए रहा है। बता दें आज बिग बॅास 11 का सफर आज मीठी याद बन खत्म हो जाएगा। पूरे 105 दिन कंटेस्टेंट्स ही नहीं बल्कि शो को देख रहे उनके फैन्स के लिए भी बहुत खास था। कभी तकरार, कभी मीठा प्यार , कभी रोमांस तो कभी दोस्ती का जुनून...इस शो में सभी ने रिश्तों के कई रंग देखें हैं। और आज ग्रेंड फिनाले में ये दिख जाएगा कि किस खिलाड़ी ने इन रिश्तों को निभाया है।


बता दें हाल में पीटीआई को दिए एक इंटरव्यू के दौरान सलमान खान ने बिग बॅास से जुड़ी अपने मन की बातें शेयर की। उनका कहना है कि वो हमेशा शो पर वापसी करते हैं क्योंकि वो इस शो के फॉर्मेट से खुद को कनेक्ट करते हैं। सलमान ने आगे बताया था कि यह एक अच्छा शो है। इसके अलावा कुछ और करने में मेरी दिलचस्पी नहीं है। कुछ अच्छे शोज भी हैं, लेकिन वो मेरे फॉर्मेट के नहीं हैं। मुझे नहीं लगता मैं उस तरह के शोज अच्छे से कर पाऊंगा।


इसके अलावा सभी कंटेस्टेंट्स के अलावा बिग बॅास के फैन्स ये जानने के लिए भी बैताब हैं कि सलमान खान फिनाले में किस खास लुक में नजर आएंगे। बता दें कि सलमान फिनाले एपिसोड में ऐशले रेबेलो के डिजाइन किए कपड़े पहनेंगे।एक इंटरव्यू में ऐशले ने बताया कि, 'शनिवार को सलमान कैजुअल लुक लेंगे। मैंने उन्हें एक मिलिट्री स्टाइल की जैकेट और एक टी-शर्ट दी है जिसे वह कारगो पैंट के साथ पहनेंगे। रविवार के एपिसोड में वे फॉर्मल ब्लैक सूट पहनेंगे।'

बता दें सलमान खान के इस शो का ग्रेंड फिनाले इस बार काफी हटकर होने वाला हैं। शो में मस्ती से लेकर रोना धोना सबकुछ होगा। और इन सब में सबसे खास होगा नागिन और सपेरे का ये नांच।

फिनाले के एपिसोड को मजेदार बनाने के लिए शो में दुश्मन से दोस्त बने शिल्पा और विकास के बीच एक परफॉर्मेंस रखी गई है, जिसमें विकास जहां सपेरा बने हुए हैं तो वहीं शिल्पा सपेरे विकास की बीन पर नाचती दिखाई देंगी। बता दें शिल्पा और विकास ‘मैं तेरी दुश्मन-दुश्मन तू मेरा’ गाने पर डांस कर रहे हैं। सपेरे और नागिन के भेष में विकास और शिल्पा बेहद शानदार लग रहे हैं।

प्रोमो के अन्त में शिल्पा मजाकिया लहजे में विकास पर तंज भी कस रही हैं। इसके अलावा शो की मिली जानकारी के अनुसार, शिल्पा और विकास की इस परफॉर्मेंस के साथ-साथ शो के सभी कंटेस्टेंट्स फिनाले में परफॉर्म करने वाले हैं। शो के सभी प्रतिभागियों की परफॉर्मेंस से बिग बॉस का फिनाले एपिसोड बेहद खास होने वाला है।

Updated on:
14 Jan 2018, 12:47 PM IST
Published on: