30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिग बॅास 11 के खत्म होते ही इस काम में लगेंगी हिना खान, खुद ने किया खुलासा…

आपको बता दें कुछ दिन पहले हिना खान ने खेल के बाद वे क्या करेंगी इस बारे में बताया था
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Riya Jain

•

Updated: 14 Jan 2018, 12:48 PM IST

hina khan

hina khan

टीवी इंडस्ट्री की जानी मानी बहू अक्षरा यानी एक्ट्रेस हिना खान। पहली बार किसी टीवी शो में काम किया और शो ने एक इतिहास सा रच दिया। काफी वक्त तक तो लोग जानते भी नहीं थे की टीवी की अक्षरा का असली नाम हिना है। जैसा टीवी पर वो दिखी लोगों के लिए वो वैसी ही बन गई। कई साल उन्होंने इस शो को दिए, कई अवार्ड्स जीते...लेकिन हमेशा से उनका मानना था कि कुछ बचा है जो नहीं मिला। शो के कारण पॅापुलेरिटी, फैन्स का प्यार , फैम सब मिला लेकिन फिर भी कुछ अधूरा सा था।


और वो थी उनकी खुद की पहचान। लोग सिर्फ उन्हें बतौर अक्षरा जानते थे लेकिन वो असल जिंदगी में कैसी हैं कोई नहीं जानता था। इसके बाद उन्होंने एक चैलेंज लिया और शो छोड़ दिया। हिना भले ही शो से चली गईं लेकिन उन्होंने बिना ब्रेक लिए एक रिएलिटी शो में हिस्सा लिया। नाम था- खतरों के खिलाड़ी। ये रिएलिटी शो भी इतना सफल रहा की देखते ही देखते टीआरपी में सबसे आगे आ गया। शो में हिना खान अंत तक रही और दूसरा स्थान प्राप्त किया।


लेकिन उनकी लाइफ का सबसे बड़ा चैलेंज था सलमान खान का टीवी रिएलिटी शो बिग बॅास 11। इस खेल में वे कभी सच्ची दोस्त बनी तो कभी विलैन। कभी झूठ बोला तो कभी बेबाकी से सच का सामना किया। लेकिन हर टास्क और हर खेल को इमानदारी के साथ जीतोड़ मेहनत से खेला। शो के बीच लगातार लोगों ने उन्हें लेकर कड़वी और मीठी बातें कहीं। लेकिन जरा सोचिए लोगों ने उनके बारे में कितनी बातें की...इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि खेल में वे कितनी पॅापुलर रही। उन्होंने किसी भी तरह लोगों को अपनी ओर आकर्षित किया।

वैसे आपको बता दें कुछ दिन पहले हिना खान ने खेल के बाद वे क्या करेंगी इस बारे में बताया था। हिना ने कहा कि उन्हें एक फिल्म का ऑफर आया है। इस बात को उन्होंने टीवी के प्रोड्यूसर विकास गुप्ता के साथ शेयर किया है। उन्होंने विकास को बताया कि वो फिल्म के डायरेक्टर का नाम नहीं ले सकती हैं, लेकिन वो इस घर से निकलने के बाद ही इस फिल्म की शूटिंग को शुरू कर देंगी। इतना ही नहीं हिना ने यह भी बताया कि उन्हें इस फिल्म के साथ एक वेब सीरीज का भी ऑफर आया है। इसी बातचीत के दौरान विकास गुप्ता अपनी बात रखने से भी नहीं चूकते। उन्होंने बताया कि उनके बिग बॉस में आने के कारण उनके कई बड़े प्रोजेक्ट्स का काम भी रुका हुआ है। साथ ही वो अब प्रियांक शर्मा के साथ 20 दिनों का एक प्रोजेक्ट करने जा रहे हैं। अब दोनों की बातों में कितनी सच्चाई है, यह तो हिना और विकास गुप्ता के घर से बाहर निकलने के बाद ही पता चलेगा।