30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO: बिग बॅास 11 में शिल्पा बनी नागिन तो विकास ने सपेरा बन बजाई बीन…

फिनाले के एपिसोड को मजेदार बनाने के लिए शो में दुश्मन से दोस्त बने शिल्पा और विकास के बीच एक परफॉर्मेंस रखी गई है, जिसमें विकास...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Riya Jain

•

Updated: 14 Jan 2018, 2:21 PM IST

BIGG BOSS 11

BIGG BOSS 11

आज बिग बॅास 11 का सफर आज मीठी याद बन खत्म हो जाएगा। पूरे 105 दिन कंटेस्टेंट्स ही नहीं बल्कि शो को देख रहे उनके फैन्स के लिए भी बहुत खास था। कभी तकरार, कभी मीठा प्यार , कभी रोमांस तो कभी दोस्ती का जुनून...इस शो में सभी ने रिश्तों के कई रंग देखें हैं। और आज ग्रेंड फिनाले में ये दिख जाएगा कि किस खिलाड़ी ने इन रिश्तों को निभाया है।

बता दें सलमान खान के इस शो का ग्रेंड फिनाले इस बार काफी हटकर होने वाला हैं। शो में मस्ती से लेकर रोना धोना सबकुछ होगा। और इन सब में सबसे खास होगा नागिन और सपेरे का ये नांच।

फिनाले के एपिसोड को मजेदार बनाने के लिए शो में दुश्मन से दोस्त बने शिल्पा और विकास के बीच एक परफॉर्मेंस रखी गई है, जिसमें विकास जहां सपेरा बने हुए हैं तो वहीं शिल्पा सपेरे विकास की बीन पर नाचती दिखाई देंगी।

अगर यकीन नहीं तो आप खुद देख लीजिए वीडियो...

बता दें शिल्पा और विकास ‘मैं तेरी दुश्मन-दुश्मन तू मेरा’ गाने पर डांस कर रहे हैं। सपेरे और नागिन के भेष में विकास और शिल्पा बेहद शानदार लग रहे हैं।

प्रोमो के अन्त में शिल्पा मजाकिया लहजे में विकास पर तंज भी कस रही हैं। इसके अलावा शो की मिली जानकारी के अनुसार, शिल्पा और विकास की इस परफॉर्मेंस के साथ-साथ शो के सभी कंटेस्टेंट्स फिनाले में परफॉर्म करने वाले हैं। शो के सभी प्रतिभागियों की परफॉर्मेंस से बिग बॉस का फिनाले एपिसोड बेहद खास होने वाला है।

वैसे शुरुआती दौर में कहा जा रहा था हिना खान बिग बॅास के शो की विनर रहेंगी। उनकी पॅापुलेरिटी को देखते हुए लोगों ने शो देखे बिना इस शो के विनर की अनाउंसमैट कर दी थी। लेकिन जिस तरह शिल्पा शिंदे इस खेल की नायिका बनने लगी सबकी नजर हिना से खिसकर शिल्पा की ओर चली गई। और देखते ही देखते हिना इस खेल की खलनायिका के तौर पर मशहूर हो गई।


पर आखिरी कुछ हफ्तो में जिस तरह हिना खान ने अपने बिगड़ते खेल को संभाला वो काबीले तारीफ था। हिना ने एक बार फिर अपनी खोई हुई पहचान बनाई। वहीं शिल्पा बीच के कुछ हफ्तों में मानों कहीं खो सी गई। पर अब दोनो ही कंटेस्टेंट्स खेल में वापसी करती दिख रही हैं। कहना मुश्किल हो गया है की कौन बिग बॅास का ये खेल जीतेगा। कुछ लोग अपना बेशुमार दिल हीना को सोंप रहे हैं तो कुछ शिल्पा के खेल से काफी प्रभावित हैं।


इन सबके बीच विकास गुप्ता तो कहीं खो ही गए हैं। मानो उनका तो खेल कभी का खत्म हो गया है। शिल्पा और हिना टीवी इंडस्ट्री में एक जाना माना नाम है। जहाँ, हिना खान अपने करैक्टर अक्षरा से घर घर में लोकप्रिय हुई थी। तो वहीं, शिल्पा को उनके अंगूरी भाभी करैक्टर से दर्शको का भरपूर प्यार मिला है।


अब देखना दिलचस्प होगा कि कौन इस साल बिग बॅास का विनर घोषित होता है।