30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिग बॅास से निकलते ही प्रियांक की किस्मत पर लगे चार चांद !! शाहरुख ने किया पार्टी में इनवाइट…

प्रियांक नेहा धूपिया के साथ शाहरुख खान की पार्टी में पहुंचे और उन्होंने ने करण जौहर से भी मुलाकात की...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Riya Jain

•

Updated: 14 Jan 2018, 9:49 AM IST

priyank sharma

priyank sharma

बिग बॅास 11 रिएलिटी शो ने इस बार किसी एक नहीं बल्कि हर किसी कंटेस्टेंट की किस्मत बदली है। जहां एक ओर जानी मानी डांसर सपना चौधरी को अब अभय देओल के साथ फिल्म में काम करने का मौका मिला है वहीं अर्शी खान और बंदगी कालरा को भी फिल्मों में आने का सुनहरा मौका मिलता दिखाई दे रहा है।


लेकिन ये क्या...इस कंटेस्टेंट ने तो क्या जंप मारी है। आज के टाइम पर कंटेस्टेंट प्रियांक शर्मा इतने पॅापुलर हो गए हैं कि उन्हें सीधा बॅालीवुड के किंग खान के घर जाने का मौका मिल गया।


जी हां खबरो की मानें तो प्रियांक नेहा धूपिया के साथ शाहरुख खान की पार्टी में पहुंचे और उनके साथ जमकर डांस भी किया। कहा जा रहा है कि ये दोनों काफी पुराने दोस्त है। शाहरुख ने ये पार्टी करीबी दोस्त काजल आनंद के लिए रखी थी जहां पर नेहा अंगद बेदी और प्रियांक के साथ पहुंची।

इतना ही नहीं वहां जाकर उन्होंने ने करण जौहर से भी मुलाकात की। लगता है प्रियांक शर्मा का सपना जल्द पूरा होने वाला है। वैसे एक और बात बता दें ,आपको जानकर हैरानी होगी की प्रियांक से पॅापुलर निर्देशक करण जौहर काफी इम्प्रेस्ड हैं, यहां तक उन्होंने तो प्रियांक को इंस्टाग्राम पर भी फॅालो कर लिया है।


जी हां लगता है प्रियांक ने करण को भी अपने चार्म में फंसा लिया है। रिपोर्टस की माने तो करण को फिल्म स्टूडेंट ऑफ दी ईयर 2 में टाइगर श्रॅाफ जितने अच्छे ट्रेंन्ड डांसर की जरुरत है, यही वजह है की वे इन दिनों एक अच्छे एक्टर के साथ साथ एक अच्छे डांसर को भी तलाश कर रहे हैं। इसी के चलते हाल में खबर मिली है की वे अपनी फिल्म में एक्टर ईशान खट्टर को लेने वाले हैं। और कहा ये भी जा रहा है कि फिल्म में प्रियांक शर्मा भी एन्ट्री कर सकते हैं। अब ये बात कितनी सच साबित होती है ये तो आने वाले वक्त में ही पता चलेगा।

इसके अलावा आज बिग बॅास 11 का ग्रेंड फिनाले हैं।आज बिग बॅास का सफर आज मीठी याद बन खत्म हो जाएगा। पूरे 105 दिन कंटेस्टेंट्स ही नहीं बल्कि शो को देख रहे उनके फैन्स के लिए भी बहुत खास था। कभी तकरार, कभी मीठा प्यार , कभी रोमांस तो कभी दोस्ती का जुनून...इस शो में सभी ने रिश्तों के कई रंग देखें हैं। और आज ग्रेंड फिनाले में ये दिख जाएगा कि किस खिलाड़ी ने इन रिश्तों को सच्चे मन से निभाया है।