
सपना चौधरी को डांस और गाना गाते हुए तो हम सभी ने देखा है लेकिन क्या आपको पता है कि उन्होंने हाल ही में बिग बॉस में एक कंटेस्टेंट की जमकर पिटाई कर दी। अरे-अरे आप इतने परेशान मत होइए। ऐसा सच में नहीं हुआ। दरअसल, ये खेल का एक हिस्सा है। बता दें कि हाल में बिग बॉस में एक नया खेल 'सुल्तानी अखाड़ा' शुरू हुआ जिसमें दो कंटेस्टेंट फाइट करते हैं। इस अखाड़े की पहली फाइट सपना चौधरी और आर्शी खान के बीच हुई। जहां सपना और अर्शी ने आंखों पर पट्टी बांधकर लड़ीं। सपना ने तीनों राउंड को जीतकर अर्शी को धुल चटाई।
अब सपना चौधरी और अर्शी के बीच भी उठा पटक मची हुई है। घर वालों अर्शी को पसंद नहीं कर रहे हैं। घरवालों को परेशान करने की सजा सुनाते हुए सलमान खान ने अर्शी को खिलौनानुमा सांड पर बैठने के लिए कहा। लेकिन इससे पहले की अर्शी उस पर बैठती, सलमान ने उन्हें कहा कि उन्होंने स्कर्ट पहनी है इसलिए बेहतर होगा कि वह कपड़े बदल लें।
जिस पर सपना ने कहा कि अर्शी तो उस स्कर्ट में भी बैठ सकती हैं। जिसके बद सलमान ने सपना को डांट लगाई कि वे किसी के कपड़ों पर कमेंट न करें। अर्शी के लगातार उकसाने पर सपना ने धमकी देते हुए कहा, ‘मै जब तक शांत हूं, शांत हूं लेकिन भगवान कसम मेरे को बिलकुल भी दिक्कत नहीं है चाहे दो मिनट के बाद आप निकाल दो, लेकिन जब जाऊंगी इसको पीट के जाउंगी।’
वहीं दूसरी और बिग बॉस शुरू होने के साथ ही विकास गुप्ता और शिल्पा शिंदे के बीच लड़ाई शुरू हो गई जो अब कास्टिंग काउच तक पहुंच चुकी हैं। हाल में बिग बॉस एक नया प्रोमो जारी किया गया है जिसमें शिल्पा विकास गुप्ता पर कास्टिंग काउच का आरोप लगाती हुई दिखाई दे रही हैं।