6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

BIGG BOSS 11 के घर में शुरु हो गई है प्रेम कहानी, रात में मौका मिलते ही शुरु कर देते हैं KISS जैसी हरकत करना…

BIGG BOSS 11 के घर में शुरु हो गई है प्रेम कहानी, रात में मौका मिलते ही शुरु कर देते हैं KISS जैसी हरकत करना...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Riya Jain

•

Updated: 11 Oct 2017, 11:45 AM IST

bigg boss 11

bigg boss 11

हमेशा से ही बिग बॉस के घर में एक दो हंसो का जोड़ा निकल ही जाता है। हर साल इस शो में एक प्रेम कहानी बुनी जाती हैं जो बाहर निकलते ही टूट जाती है या फिर जन्मों जन्मों के लिए प्यार के पन्नों में तप्दील हो जाती है। इस साल भी घर में कुछ एसा ही हो रहा है। जहां एक ओर प्रतियोगी एक दूसरे के उपर बातों का जहर उगल रहे हैं वहीं एक कोने में दो कंटेस्टेंट्स के बीच प्यार भी पनप रहा है। जी हां, इस साल का पहला रोमांस शुरू हो गया है। बंदिगी कालरा और पुनीस शर्मा के बीच प्यार की कहानी पनप रही है।

हाल में एक एपिसोड को दौरान पुनीस और बंदिगी को एक दूसरे के साथ बहुत ही कंफर्टेबल देखा गया। रात होते ही पहले दोनों सोफे पर आपस में बात करते दिखे, जहां पुनीस ने बंदिगी की गोद में सिर रखकर प्यार भरी बातें करी। इसके बाद रात को घर की बत्ती बंद होने के बाद पुनीस को बंदिगी के हाथ पर किस करते हुए देखा गया। बंदिगी भी इस प्यार के प्याले में खोती नजर आईं।

लगता है की शो के दूसरे हफ्ते में ही दोनों का प्यार परवान चड़ गया है। दोनों खुल्लम खुल्ला प्यार का इजहार कर रहे हैं। खेर अच्छा ही है वैसे भी काफी समय से घर में बड़ रही लड़ाईयों देखकर दर्शक भी बोर हो गए थे। अब उन्हें रोमांस का तड़का देखने को मिलेगा। आजकल ये दोनों रात के अंधेरे में एक-दूसरे के साथ अक्सर बातें करते हैं।

वैसे बता दें, कुछ दिन पहले शो में पुनीश और बंदगी को यह डिस्कस करते हुए देखा गया था कि अगर उन्हें शो में लंबे समय के लिए टिके रहना है तो लव एंगल दिखाना होगा। खैर ये तो वक्त ही बताएगा की ये प्यार कितना सच्चा है और कितना झूठा।