घर से बाहर हो सकते हैं ये कंटेस्टेंट्स वीकेंड का वार में लगेगा बड़ा झटका घर का ये सदस्य क्या पड़ जाएगा अकेला
नई दिल्ली | बिग बॉस सीज़न 13 (Bigg Boss 13) में घरवालों को चोट लगने का सिलसिला लगातार जारी है। कुछ कंटेस्टेंट्स को इस वजह से घर से जाना पड़ा तो वहीं सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) और अासिम रियाज़ के बीच लड़ाई सुलझने का नाम नहीं ले रही है। दर्शकों का शो के प्रति जंहा एक तरफ इंटरेस्ट बढ़ता ही जा रहा है वहीं दूसरी तरफ एलीमिनेशन का वक्त भी करीब आ गया है। इस हफ्ते 5 कंटेस्टेंट्स नॉमिनेट हुए थे जिसमें पारस पहले ही घर से बेघर हो चुके हैं। ऐसे में आसिम रियाज (Asim Riaz), रश्मि देसाई (Rashami Desai), हिमांशी खुराना (Himanshi Khurana) और शेफाली जरीवाला (Shefali Zariwala) बचते हैं।
बिग बॉस के घर से पारस छाबड़ा को अचानक शो से बाहर किया गया क्योंकि उनकी उंगली में चोेट लग गई थी। हालांकि उनके बाहर जाने की वजह उनका हेयर पैच भी सामने आया है। वो जल्द ही शो में वापसी करेंगे। अब अगर नॉमिनेेशन पर गौर करें तो आसिम रियाज़ शो को काफी प्लानिंग के साथ खेल रहे हैं। हाल ही में सिद्धार्थ से लड़ाई पर उनके फैंस पूरी तरह सपोर्ट में खड़े हुए नज़र आए थे। वहीं रश्मि देसाई भी काफी चर्चाओं में बनी हुई हैं। पहले सिद्धार्थ शुक्ला के साथ रोमांस फिर अरहान खान के साथ उनकी नज़दीकियां बिग बॉस के घर में साफ दिखाई दे रही हैं। ऐसे में हिमांशी (Himanshi Khurana) और शेफाली कमज़ोर होते हुए दिखाई दे रहे हैं।
खबर के मुताबिक, बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) के घर से इस बार दो कंटेस्टेंट बाहर हो सकते हैं। जिसमें हिमांशी खुराना (Himanshi Khurana) और शेफाली ज़रीवाला (Shefali Zariwala) का नाम सामने आ रहा है। अगर एक बाहर होता है तो इसपर हिमांशी का नाम सामने आ रहा है। लेकिन इन दोनों के बाहर होने से अासिम ज़रुर अकेले पड़ जाएंगे। बीते एपिसोड में दिखाया गया था कि हिमांशी ये खतरा जानने के बाद इमोश्नल हो जाती हैं तो आसिम उनसे कहते हैं कि हिमांशी के जाने के बाद भी वो उन्हें याद करेंगे।