बॉलीवुड

बोल्ड सीन से भरपूर थी रेखा की यह फिल्म, जमकर हुए विवाद, भारत में हुई बैन लेकिन यूट्यूब पर तोड़े रिकॉर्ड

इस फ़िल्म के बारे में मीडिया में खबरे आने पर ही खलबली मच गई थी।
2 min read
• •
Updated: 5 May 2019, 3:57 PM IST
rekha
rekha

बॉलीवुड में कई फिल्में ऐसी भी रही हैं जो कि बनने के साथ ही विवादों में आ गईं। कई फिल्में अपनी कहानियों की वजह से कुछ फिल्में बोल्ड सीन की वजह से तो कुछ अन्य वजहों से विवादों में आईं। कई फिल्में तोे विवादों के चलते रिलीज तक नहीं हो पाई। इनमें से एक फिल्म अभिनेत्री रेखा की भी है। हम बात कर रहे हैं 1996 में बनी फिल्म 'कामसूत्र: ए टेल आॅफ लव' की। मीरा नायर की यह फिल्म अपने बोल्ड सीन्स की वजह से काफी विवादों में रही।

इस फ़िल्म के बारे में मीडिया में खबरे आने पर ही खलबली मच गई थी। फिल्म में बेहद बोल्ड सेक्सुअल कंटेंट होने के कारण सेंसर बोर्ड ने इसे बैन कर दिया था। इस वजह से यह फिल्म भारत में रिलीज नहीं हो पाई। इस फिल्म में अभिनेत्री रेखा ने भी मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म में रेखा ने कामसूत्र शिक्षक रासा देवी का किरदार निभाया था। फिल्म 16वीं शताब्दी के समय को लेकर बनाई गई थी। फिल्म की कहानी उच्च कुल से ताल्लुक रखने वाली राजकुमारी तारा और उसकी नौकरानी माया के ईर्दगिर्द घूमती है।

यह फिल्म पिछले वर्ष फिर से सुखियों में आ गई थी जब इसने यू ट्यूब पर सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। यहां तक की इसने कई हॉलीवुड फिल्मों को भी पछाड़ दिया था। दरअसल, पिछले वर्ष खबर आई थी कि फिल्म 'कामसूत्र' ट्रेलर यूट्यूब पर अब तक का तीसरा सबसे ज्यादा देखा जाने वाला ट्रेलर बन गया। व्यूज के मामले में इस फिल्म के ट्रेलर ने हॉलीवुड की ग्रे फिल्मों को भी पीछे छोड दिया। इसके ट्रेलर को पिछले वर्ष जून माह तक 9 करोड़ 1 लाख बार देखा जा चुका था

Updated on:
5 May 2019, 3:57 PM IST
Published on: