बॉलीवुड

Bihar Election Results: विवेक अग्निहोत्री ने ईवीएम पर सवाल उठाने पर कहा- रोना धोना शुरू हो गया, लगता है…

बिहार चुनाव ( Bihar Election Results ) पर ही कॉमेडियन कुणाल कामरा ( Kumanl Kamra ) का ट्वीट भी आया है। अपने ट्वीट में वह लिखते हैं,'ईवीएम मतलब हर वोट मोदी को।' इस पर भी विवेक ( Vivek Agnihotri ) ने अपना मत रखा है। उन्होंने ट्वीट पर लिखा,'यार तुम्हारा काम तो लोगों को हंसाना है, तुम तो खुद ही रोने लगे?'

2 min read
Nov 10, 2020
Bihar Election Results: विवेक अग्निहोत्री ने ईवीएम पर सवाल उठाने पर कहा- रोना धोना शुरू हो गया, लगता है...

मुंबई। बिहार विधानसभा चुनाव ( Bihar Election Results ) की मतगणना का काम जारी है। सुबह से अब तक आए रूझानों में बीजेपी-जेडीयू गठबंधन ( एनडीए) को बढ़त मिलती नजर आ रही है। वहीं, महागठबंधन, एनडीए से पीछे चल रहा है। चुनाव मतगणना के दौरान लोग अपनी-अपनी राय सोशल मीडिया पर दे रहे हैं। ऐसे में ही फिल्ममेकर विवेक रंजन अग्निहोत्री ( Vivek Ranjan Agnihotri ) ने एक ट्वीट पर जवाब दिया है। जिस ट्वीट पर उन्होंने जवाब दिया उसमें ईवीएम को लेकर तंज कसा गया है।

ट्राइबल आर्मी के हंसजाज मीणा ने अपने ट्वीट में लिखा,'ईवीएम का जादू चलना शुरू हो गया है।' साथ में उन्होंने बिहार इलेक्शन रिजल्ट का हैशटेग भी इस्तेमाल किया। इस ट्वीट पर फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री ने लिखा,'रोना धोना शुरू हो गया है। लगता है एनडीए जीत रही है।' इस ट्वीट पर और भी मजेदार मैसेज आए हैं।

बिहार चुनाव पर ही कॉमेडियन कुणाल कामरा का ट्वीट भी आया है। अपने ट्वीट में वह लिखते हैं,'ईवीएम मतलब हर वोट मोदी को।' इस पर भी विवेक ने अपना मत रखा है। उन्होंने ट्वीट पर लिखा,'यार तुम्हारा काम तो लोगों को हंसाना है, तुम तो खुद ही रोने लगे?'

गौरतलब है कि बिहार चुनाव की मतगणना का काम आज जारी है। शुरूआती रूझानों और सीट जीतने के मामले में नीतीश कुमार के गठबंधन को बढ़त मिली हुई है। वहीं, तेजस्वी यादव के महागठबंधन पिछड़ता नजर आ रहा है। हालांकि पूरी तस्वीर देर रात तक साफ होगी कि कौन बिहार में सत्ता पर काबिज होगा। इस बीच सोशल मीडिया पर जमकर विचार शेयर किए जा रहे हैं।

विवेक रंजन अग्निहोत्री
बता दें कि विवेक ने अपना करियर एड एजेंसी से शुरू किया और बाद में टेली सीरीज का निर्माण और निर्देशन शुरू किया। निर्देशक के रूप में उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म 'चॉकलेट' थी। यह 2005 में रिलीज हुई। 2017 में उनकी शॉर्ट फिल्म 'मोहम्मद एंड उर्वशी' को श्रेष्ठ अअभिनेता के दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। 'चॉकलेट' के अलावा विवेक ने 'दन दना दन गोल', 'हेट स्टोरी', 'बुद्धा इन ए ट्रॉफिक जाम','जूनूनियत', द ताशकंद फाइल्स' बनाई हैं।

Published on:
10 Nov 2020 05:28 pm
Also Read
View All
‘धुरंधर 2’ ने रचा इतिहास, बनी भारत की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म, अब आमिर की ‘दंगल’ से सिर्फ इतने करोड़ पीछे

अमेरिका में रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की मची धूम, 20 मिनट की क्लिप ने उड़ाया गर्दा, रिलीज से पहले ही ऑस्कर की भविष्यवाणी

नाबालिगों के शराब पीने की लत पर भड़कीं अभिनेत्री ईशा कोप्पिकर, बोलीं- बिना ID वेरिफिकेशन के ही मिलती है ड्रिंक

‘लोग मुझे गरीब समझेंगे’ इस फेमस एक्टर को नहीं करना था काम, रिजेक्ट होने के लिए भेजी थी अपनी खराब तस्वीरें

थिएटर में फिसड्डी लेकिन ओटीटी पर सुपरहिट हुई थ्रिलर से भरी ये फिल्म, ‘तू या मैं’ देख लोगों ने पकड़ा माथा!