2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पूजा बेदी ने ‘न्यूड’ फोटो पर Milind Soman का किया सपोर्ट, नागा बाबाओं का नाम लेकर कही ये बात

पूजा बेदी ( Pooja Bedi ) ने मिलिंद सोमन ( Milind Soman ) को सपोर्ट किया है। उनका कहना है कि इस फोटो में बिल्कुल भी अश्लीलता नहीं है। उनका अपराध सिर्फ सुंदर दिखना और प्रसिद्ध होना है। अगर न्यूडिटी क्राइम है तो नागा बाबाओं को भी गिरफ्तार किया जाना चाहिए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Pawan Kumar Rana

•

Updated: 9 Nov 2020, 3:29 PM IST

पूजा बेदी ने 'न्यूड' फोटो पर Milind Soman का किया सपोर्ट, नागा बाबाओं का नाम लेकर कही ये बात

पूजा बेदी ने 'न्यूड' फोटो पर Milind Soman का किया सपोर्ट, नागा बाबाओं का नाम लेकर कही ये बात

मुंबई। गोवा पिछले कई दिनों से सुर्खियों में है। हालांकि इसकी वजह खुश होने वाली नहीं है। इसके पीछे दो स्टार्स का अश्लील फोटोशूट है। इसमें पूनम पांडे ( Poonam Pandey ) और मिलिंद सोमन ( Milind Soman ) के फोटोशूट शामिल हैं। पूनम ने प्रतिबंधित जगह पर अश्लील शूट किया तो मिलिंद ने पूरी तरह न्यूड होकर। दोनों के खिलाफ एक के बाद एक शिकायत दर्ज हुई है। पूनम को कस्टडी में भी लिया गया। अब विवाद स्त्री-पुरुष की न्यूडिटी से आगे बढ़कर किसी के भी न्यूड होने पर आ गया है। एक्ट्रेस पूजा बेदी ( Pooja Bedi ) ने मिलिंद का सपोर्ट किया है।

यह भी पढ़ें : जब दिलीप ताहिल की शर्त पर एक्ट्रेस ने वीडियो शूट कर बताया रेप सीन का एक्सपीरियंस

'अश्लीलता लोगों की सोच में'

पूजा ने मिलिंद का सपोर्ट करते हुए कहा है कि इस फोटो में बिल्कुल भी अश्लीलता नहीं है। उनका अपराध सिर्फ सुंदर दिखना और प्रसिद्ध होना है। अगर न्यूडिटी क्राइम है तो नागा बाबाओं को भी गिरफ्तार किया जाना चाहिए। पूजा ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर ट्वीट करते हुए लिखा, ‘मिलिंद सोमन की इस सुंदर—कलात्मक फोटो में बिल्कुल भी अश्लीलता नहीं है। अश्लीलता उन लोगों की सोच में है जो कुछ ज्यादा ही सोच रहे हैं। इनका जुर्म है कि ये बहुत अच्छे लग रहे हैं, फेमस हैं और इन्होंने एक बेंच मार्क सेट किया है। अगर न्यूडिटी क्राइम है तो सारे नागा बाबाओं को गिरफ्तार किया जाना चाहिए। सिर्फ राख को लपेट लेना इसे किसी भी तरह से स्वीकार्य नहीं बनाता!'

यह भी पढ़ें : सीता के रोल से पॉपुलर हुई दीपिका चिखलिया संसद पर हमला करने वाले की पत्नी के रोल में

गोवा की छवि औश्र संस्कृति के अपमान का आरोप

गौरतलब है कि गोवा की एक क्षेत्रीय राजनीतिक दल गोवा सुरक्षा मंच ने अब वास्को पुलिस स्टेशन में अभिनेता मिलिंद सोमन के खिलाफ शिकायत दर्ज की है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि सोमन के सोशल मीडिया पेज पर अपलोड की गई उनकी न्यूड तस्वीर गोवा की छवि और संस्कृति का अपमान कर रही है। 4 नवंबर को अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर सोमन ने गोवा बीच पर न्यूड रनिंग की तस्वीर शेयर की थी। उन्होंने इसे कैप्शन देते हुए लिखा, हैप्पी बर्थडे टू मी।' बता दें कि मिलिंद सोमन ने हाल ही अपना 55वां बर्थडे गोवा में मनाया। इस दौरान मिलिंद का एक फोटो वायरल हुआ जिसमें वह बिना कपड़ों के समुद्र किनारे दौड़ते नजर आए।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन