बिपाशा बसु (Bipasha Basu) और करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) के पैरेंट्स बन गए हैं। एक्ट्रेस ने बेटी को जन्म दिया है। अब अदाकारा अस्पताल से डिस्चार्ज हो गई हैं। हॉस्पिटल से बाहर आकर उन्होंने बेटी के साथ जमकर पोज दिए हैं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु (Bipasha Basu) और करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) फाइनली लंबे इंतजार के बाद बाद पैरेंट्स बन गए हैं। हाल में एक्ट्रेस ने बेटी को जन्म दिया है। दोनों स्टार्स शादी के 6 साल बाद माता-पिता बने हैं। अब कपल बिटिया को जन्म के 4 दिन बाद घर लेकर आ गए हैं। दोनों को हाल ही में बेटी के साथ अस्पताल के बाहर घर ले जाते समय स्पॉट किया गया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
इस दौरान माता पिता के बिटिया को घर ले जाने की उनके चेहरे पर साफ दिखी। दोनों ने बेटी के साथ जमकर पोज भी दिए। एक्ट्रेस ने बेटी देवी को हाथ में ले रखा था।
हालांकि, इस दौरान उन्होंने अपनी नन्हीं परी का चेहरा ढका हुआ है। अस्पताल से निकलने के बाद कपल ने पैपराजी को जमकर पोज दिए। बिपाशा और करण दोनों ही ब्लैक आउटफिट में नजर आए।
यह भी पढ़ें- शुभमन गिल ने सारा अली खान संग कबूला रिश्ता!
बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर बीते शनिवार यानि 12 नवंबर को ही नन्हीं परी के माता-पिता बने हैं। बेटी की एक झलक दोनों ने फैंस के साथ शेयर की थी। इसी के साथ कपल ने बेटी के नाम का भी खुलासा किया था। बेबी गर्ल का नाम इन्होंने देवी बसु सिंह ग्रोवर रखा है।
दोनों ने इसी साल अगस्त में अपने फैंस के साथ ये खुशखबरी साझा की थी, जिसके बाद उनके फैंस दोनों के पैरेंट्स बनने का वेट कर रहे थे। बिपाशा ने प्रेग्नेंसी और बेबी प्लान को लेकर एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि 'वह और करण कोविड से पहले बेबी को लेकर प्लानिंग कर रहे थे, लेकिन फिर कोविड के बढ़ते मामलों की वजह से दोनों ने स आइडिया को तब ड्रॉप कर दिया था'।
बिपाशा और करण ने एक दूसरे को लंबे समय तक डेट करने के बाद 30 अप्रैल 2016 को गुपचुप शादी कर ली थी। बिपाशा और करण की मुलाकात फिल्म ‘अलोन‘ के दौरान हुई थी। यह फिल्म 2015 में आई थी।
करण की ये तीसरी शादी है। इससे पहले उन्होंने श्रद्धा निगम और जेनिफर विंगेट से शादी की थी। वर्कफ्रंट की बात करें तो करण आखिरी बारा वेब सीरीज ‘कुबूल है 2.0‘ में दिखे थे। वहीं बिपाशा बसु ने क्राइम थ्रिलर मिनी सीरीज ‘डेंजरस‘ में काम किया था।
यह भी पढ़ें- सड़क किनारे मूंगफली बेच रहे सुनील ग्रोवर