बॉलीवुड

प्रेग्नेंसी की खबर पर भड़की बिपाशा, कहा— जब हम चाहेंगे तब होगा

बिपाशा ने कहा कि ये बात हम तय करेंगे कि हमें बच्चा कब करना है कब नहीं

3 min read
Jan 18, 2018
Bipasha Basu

हाल ही में बिपाशा एक आउटिंग के लिए निकली। जिस दौरान उन्होंने गाड़ी में बैठते वक्त अपना बैग पेट पर क्या रख लिया लोगों ने उनके प्रेग्नेंट होने की बात पर मोहर लगा दिया। वहीं कुछ वेबसाइट पर भी उनके प्रेग्नेंट होने की बात तेजी से वायरल हो रही है। इन सब अफवाहों से परेशान होकर बिपाशा ने एक ट्वीट किया। इस ट्वीट में उन्होंने इस बात को पूरी तहर से गलत ठहराया कि वो प्रेग्नेंट हैं।

आपको बता दें कि कुछ समय पहले बिपाशा अपने रुटीन चेकअप के लिए हॉस्पिटल गईं थीं। इसके बाद से ही लोगों ने सोच लिया कि वो मां बनने वाली हैं। बिपाशा ने ट्वीट में लिखा कि, मैं एक बार फिर हैरान हूं। मैं एक बैग अपनी गोद में लेकर अपनी कार में बैठ रही थी और तभी वहां कुछ मीडिया वालों ने मुझसे प्रेग्नेंसी को लेकर सवाल करना शुरू कर दिया। मैं प्रेग्नेंट नहीं हूं, आप लोग धैर्य रखें। ऐसी खबरों पर ध्यान न दें मैं प्रेग्नेंट तभी होंगी जब हम चाहेंगे।

इसी महीने सात जनवरी को बिपाशा ने अपना 40वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया है। इस मौके पर मीडिया ने बिपाशा से पूछा कि करण ने उन्हें तोहफे में क्या दिया, इस बात को सुन पहले बिपाशा थोड़ा सा अनकंफर्टेबल हुई। इसके बाद उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि करण ने इस बार उनको बहुत ही स्पेशल तोहफा दिया है, जो उनके लिए बहुत कीमती है।

जिसके बारे में आप लोगों को जल्द ही पता चल जाएगा। वहीं बिपाशा के साथ करण ने भी कहा कि, लंबे समय से हमे जिसका इंतजार था, वो जल्द सामने आएगा। बिपाशा और करण की इस बात को भी सभी ने उनके प्रेग्नेंट होने की बात को सच मन लिया।

दो साल पहले 2016 में बिपाशा ने अपने बॉयफ्रेंड यानी टीवी एक्टर करण सिंह ग्रोवर से शादी की थी। उनकी ये शादी काफी चर्चा में भी आई थी। करण की एक शादी पहले जेनिफर विंगेट से हुई थी, लेकिन ये शादी ज्यादा दिनों तक टिक नही पाई और उनका तलाक हो गया।

इसे बाद उन्होंने बिपाशा को अपना जीवन साथी बनाया। आपको बता दें कि बिपाशा और करण ने हॉरर फिल्म 'अलोन' में साथ-साथ काम किया था। यही पर दोनों एक दूसरे के करीब आए। बिपाशा ने अपने जन्मदिन की कुछ तस्वीरें भी उन्होंने अपने इंस्टा पर शेयर की थीं।

ये भी पढ़ें

40 की हुई बिपाशा बसु, पति करण ने इस खास अंदाज में मनाया बर्थडे, वीडियो वायरल
Updated on:
18 Jan 2018 05:12 pm
Published on:
18 Jan 2018 10:08 am
Also Read
View All