
जैसा की हम सब जानते हैं बॅालीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार कभी भी अपने काम को लेकर कॅाम्प्रोमाइज नहीं करते लेकिन जब बात फैमिली की हो तो वे सबकुछ छोड़ पूरी तरह फैमिली में इन्वाल्व होने से भी पीछे नहीं हटते। वे अपना निजी वक्त हमेशा अपनी फैमिली के साथ स्पैंट करना पसंद करते हैं। उनके इंस्टाग्राम पर भी उनसे ज्यादा उनकी फैमिली की फोटो अपलोड होती है। वे अपने बच्चों से काफी क्लोज हैं। बता दें हाल में अक्की ने अपनी बेटी नितारा का जन्मदिन मनाया। उन्होंने उसके जन्मदिन पर इंस्टाग्राम पर एक बहुत ही प्यारी वीडियो अपलोड की। इस वीडियो में नितारा ने अपने पापा की दाड़ी को शेव किया। अक्षय ने इस वीडियो को अपलोड कर उसपर एक कैप्शन भी डाला। उन्होंने लिखा,- मेरे दिन का सबसे अच्छा समय, जब मेरी बेटी मेरी दाड़ी शेव करती है। हेप्पी बर्थडे मेरी राजकुमारी, स्वीटहार्ट, प्लीज तुम बड़ी मत हो!
इस कैप्शन से ही अंदाजा लगाया जा सकता है की अक्की अपनी बेटी से कितना प्यार करते हैं।
नितारा का जन्म 25 सितम्बर 2012 में हुआ था। अक्षय और ट्विंकल इस बात का आज भी बहुत ध्यान रखते हैं कि नितारा का चेहरा कैमरे में कैद ना हो। जब एक बार अक्षय से पूछा गया की वे नितारा को मीडिया के सामने क्यों नहीं लाते तो उन्होंने बताया की वे चाहते हैं की उनके बच्चे आम बच्चों की तरह बड़े हों। वे उन्हें एक नार्मल लाइफ देना चाहते है, वो उन्हें कैमरे पर लाकर सेलेब्रिटी नहीं बनाना चाहते।
अगर अक्षय कुमार के करियर की बात की जाए तो हाल में अपने जन्मदिन पर अक्की ने अपनी अगली फिल्म का आगाज किया। इस शुभ दिन पर अक्षय ने अपनी आने वाली फिल्म गोल्ड का फर्स्ट लुक रिलीज किया।
फिल्म गोल्ड के इस पोस्टर को अक्षय ने अपने ट्विटर अकाउंट पर डाला। ट्वीट में अक्षय ने लिखा है कि हर रात के बाद सुबह आती है लेकिन आपके प्यार की वजह से मेरी जिंदगी सुनहरी हो गई है। मेरी उम्र गोल्ड में तब्दील हो रही है और इसके साथ ही पेश है मेरी फिल्म का पोस्टर जो मेरे दिल के बहुत करीब है।
फिल्म गोल्ड निर्देशक रीमा कागती के निर्देशन में बनने वाली है। सबसे ज्यादा खुशी की बात ये है की इस फिल्म से मशहूर टीवी एक्ट्रेस मोनी रॅाय बॅालीवुड इंडस्ट्री में अपना पहला कदम रखने जा रही हैं।
इस फिल्म की कहानी आजाद भारत के सबसे पहले ओलम्पिक गोल्ड पर आधारित है जिसे भारत ने साल 1948 के ओलम्पिक खेलों के दौरान जीता था। इसी बात को ध्यान में रखते हुए इस फिल्म को अगले 15 अगस्त के दिन रिलीज किया जाएगा।
इसके अलावा इन दिनों अक्षय अपनी आने वाली फिल्म पैडमेन की शूटिंग में व्यस्त हैं। साथ ही वे जल्द ही रजनीकांत की फिल्म 2.0 में भी एक अलग अवतार में नजर आने वाले हैं। फिल्म 2.0 का ट्रेलर इसी दिसंबर के रिलीज किया जाएगा।