31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

wow! तो क्या बाहुबली से है रजनीकांत की फिल्म 2.0 का COMPETITION, 2.0 चीन के 10000 स्क्रीन्स पर होगी रिलीज

wow! तो क्या बाहुबली से है रजनीकांत की फिल्म 2.0 का COMPETITION, 2.0 चीन के 10000 स्क्रीन्स पर होगी रिलीज
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Riya Jain

•

Updated: 25 Sep 2017, 11:35 AM IST

movie 2.0

movie 2.0

फिल्म इंडस्ट्री में अभी तक बाहुबली को टक्कर देने वाली फिल्म रिलीज नहीं हुई है। बाहुबली ने अपनी छाप भारत में ही नहीं बल्कि विश्व के कई देशों में छोडी़ है। कहना गलत नहीं होगा की ऐसी फिल्म बनाने के बाद अब भारतीय सिनेमा का स्तर काफी बड़ गया है। ऐसे में भारत में बन रही हर फिल्म को अब टॅाप पर आने के लिए बाहुबली से लड़ना पड़ेगा। अगर गौर किया जाए तो इस वक्त बाहुबली को सिर्फ रजनीकांत की फिल्म 2.0 ही टक्कर दे सकती है। इस फिल्म में जिस तरह की टैक्नॅालोजी का इस्तमाल किया जा रहा है ऐसा लग रहा है की फिल्म बड़े पर्दे पर सभी फिल्मों को पछाड़ देगी।

हाल में खबर आई है की फिल्म 2.0 के चाइनीज वर्जन को चीन में दस हजार से 15 हजार स्क्रीन्स पर रिलीज किया जाएगा। अभी तक किसी भी भारतीय फिल्म को इतनी स्क्रीन्स नहीं मिली हैं। इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है की फिल्म कितने बड़े स्तर पर बनाई जा रही है। इस खबर की जानकारी ट्रेड एक्सपर्ट रमेश बाला ने ट्विटर पर दी है। उन्होंने लिखा,-

आपको बता दें कि फिल्म 2.0 दो साल में जाकर पूरी हुई है। फिल्म निर्देशक शंकर के निर्देशन में बनी 2.0 को बनाने में पूरे 400 करोड़ लगाए गए हैं। साथ ही सुनने में आया है की इसकी मार्केटिंग के लिए 150 करोड़ खर्च किए जाएंगे। आपको जानकर हैरानी होगी की इस फिल्म में जूनियर आर्टिस्ट की तो गिनती भी नहीं की जा सकती। फिल्म की मेकिंग से ही आप अंदाजा लगा सकते हैं की इस फिल्म में कितनी न्यू टेक्नालिजी का उपयोग किया गया है।

बता दें इस फिल्म में इस फिल्म में रजनीकांत के अलावा अक्षय कुमार और एमी जैकसन भी लीड करेक्टर प्ले करते नजर आएंगी। हांलाकि इस बार अक्षय हीरो के अवतार में नहीं बल्कि एक विलेन के रुप में दिखाई देंगे। इस फिल्म में अक्षय कुमार का लुक देख आप भी डर जाएंगे। आपको जानकर हैरानी होगी की अक्षय कुमार को विलेन के रूप में और रजनीकांत को हीरो के रूप में तैयार करने में कई घंटे लग जाते थे।

कुछ दिन पहले इस फिल्म की मेकिंग वीडियो रिलीज की गई थी। अक्षय कुमार ने इस मेकिंग वीडियो को ट्विटर पर अपलोड किया और उन्होंने लिखा,-ये सिर्फ एक फिल्म नहीं है, ये मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा अनुभव है।

बता दें खबर आ रही हैं की फिल्म 2.0 इस दिवाली पर नहीं बल्कि अगले साल जनवरी में रिलीज की जाएगी। लेकिन इस साल ही फिल्म के टीजर को रिलीज किया जाएगा। उम्मीद करते हैं एस शंकर के निर्देशन में बनी ये फिल्म बॅाक्स ऑफिस पर सफलता हासिल करने में कामयाब हो।