बॉलीवुड

बर्थडे गर्ल काजोल की लाइफ में इस चीज के लिए नहीं है कोई जगह , खुद किया खुलासा

बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं
2 min read
• •
Updated: 5 Aug 2018, 2:28 PM IST
kajol rejected 7 movies which later become blockbuster hit full video
kajol rejected 7 movies which later become blockbuster hit full video

बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। कुछ समय पहले खुद काजोल ने इस बात का खुलासा किया था कि उनके प्रोफेशन में डर के लिए जगह नहीं है, क्योंकि लोग उनसे हमेशा परफेक्ट रहने की उम्मीद करते हैं।

डर की इजाजत नहीं
उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि इस प्रफेशन और फील्ड में हमें किसी भी तरह के डर की इजाजत नहीं है। हमें बस किसी भी तरह बाहर जाना है और सबके सामने परफेक्ट, शानदार और बेहतरीन लगना है, वह भी बिना किसी खामी के। हमसे उम्मीद की जाती है कि हम हर समय परफेक्ट ही दिखें।' काजोल ने आगे कहा, 'मेरी इस बारे में सोच बिल्कुल साफ है कि हम सभी इम्परफेक्ट हैं। हम सभी मनुष्य हैं और हमें हक है कि हम जितना चाहे उतना आम इंसान की तरह रहें।'

खुद पर विश्वास होना जरुरी
काजोल ने बताया कि उन्होंने अब खुद के डर को स्वीकार करना सीख लिया है। 'मुझे पहले बहुत शक था। क्या मैं यह कर सकूंगी या नहीं? मैं ऐसा करूं या नहीं?' जब मंच बड़ा होता है तो बड़ी संख्या में वहां मौजूद लोग आपको देख रहे होते हैं। वह आपको जज कर रहे होते हैं और आपकी आलोचना हो रही होती है। ऐक्ट्रेस ने कहा, 'मुझे लगता है कि हमें खुद पर विश्वास होना बेहद जरूरी है। हमें शांत रहना चाहिए और आलोचनाओं का सामना करना चाहिए।'

Published on:
Also Read
View All
गलवान घाटी की जंग के हीरो कर्नल संतोष बाबू के दमदार अंदाज में नजर आए सलमान खान

“गांधी परिवार में एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक का आना…”, सोनिया गांधी को लेकर कंगना रनौत का सनसनीखेज आरोप

बिल्डिंग में लगी आग से बाल-बाल बचा दिव्यांका त्रिपाठी का परिवार, सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

कियारा-सिद्धार्थ की शादी में करण जौहर ने शाहिद कपूर को स्टेज से क्यों उतारा? ‘कॉफी विद करण’ के प्रोमो में सुनाया मजेदार किस्सा

‘कॉफी विद करण 9’ में साथ दिखेंगे सिद्धार्थ-कियारा, बेडरूम में रोल-प्ले के सवाल पर एक्टर ने दिया मजेदार जवाब