दरअसल, 1998 में आई काजोल, शाहरुख खान और रानी मुखर्जी की फिल्म 'कुछ कुछ होता है' के दौरान काजोल फेंट हो गई थीं। उस वक्त फिल्म के सेट पर 'ये लड़की है दीवानी' की शूटिंग चल रही थी । एक सीन में शाहरुख खान और काजोल को साइकिल चलानी थी । साइकिल चलाते हुए काजोल मुंह के बल गिर पड़ीं । उनके घुटनों में चोट आई । साथ ही उनकी याददाश्त भी चली गई ।