
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन आज अपना 76वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने इंडस्ट्री को कई हिट फिल्में दी हैं। बड़े पर्दे पर ही नहीं उनका जलवा छोटे पर्दे पर भी कायम है। इनदिनों अमिताभ 'कौन बनेगा करोड़पति' को होस्ट कर रहे हैं। इतनी उम्र के होने के बावजूद उनकी एनर्जी आज के कलाकारों से कहीं ज्यादा है। लेकिन एक बार फिल्म की शूटिंग के दौरान अमिताभ की जान जाते—जाते बची। बता दें कि ये अमिताभ की सुपरहिट फिल्म 'कुली' की शूटिंग के दौरान का वाक्या है। आइए जानते हैं कि आखिर उस वक्त ऐसा क्या हुआ था कि अमिताभ को अस्पताल तक पहुंचना पड़ा था...
कुछ ऐसा था 'कुली' की शूटिंग के दौरान का ममला:
बता दें कि इस हादसे को 36 साल पुरे हो चुके हैं। अमिताभ बच्चन जिस वक्त फिल्म 'कुली' की शूटिंग कर रहे थें उस वक्त एक फाइट सीन के दौरान उनको गंभीर चोट आ गई थी। दरअसल, एक फाइट सीन के दौरान पुनीत इस्सर को अमिताभ के पेट पर पंच मारना था। गलती से यह पंच इतनी तेज लग गया था कि अमिताभ बच्चन की हालत काफी गंभीर हो गई थी। जिसके बाद उन्हें बिना देरी किए तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस हादसे को याद करते हुए बिग बी ने कुछ महीनों पहले एक ट्वीट भी किया था। उनके इस ट्वीट से साफ पता चल रहा है कि वो 36 साल पुराने उस दिन को आत तक भूल नहीं सके।
ट्वीट में लिखी ये बात:
जिस वक्त अमिताभ को चोट लगी थी उस वक्त उनकी सलामती के लिए पूरा देश दुआएं मांग रहा था। सभी यहीं चाहते थे कि वो ज्ल्द से जल्द ठीक होकर एक बार अपने फैन्स के सामने आ आएं। बता दें कि बिग बी ने ट्वीट में लिखा- 'कुली फिल्म की शूटिंग के दौरान हुए हादसे के बाद 2 अगस्त के दिन मुझे नई जिंदगी मिली थी। मुझे पता है आप सभी की दुआओं की वजह से मुझे दूसरी जिंदगी वरदान के रूप में मिली थी। आप सभी का दिल से शुक्रिया।'
अमिताभ की वर्कफ्रंट की बात करें इस दिनों उनके पास कई बड़े बजट की फिल्मों के प्राजेक्ट्स हैं। वह आमिर खान स्टारर फिल्म 'ठग्स आॅफ हिनदोस्तान', 'ब्रह्मास्त्र' और साउथ की एक फिल्म 'सई रा नरसिम्हा रेड्डी' में काम कर रहे हैं। इस फिल्म में वह एक कैमियो रोल में नजर आने वाले हैं। वहीं इसी फिल्म के साथ वह साउथ फिल्मों में डेब्यू भी करने जा रहे हैं।