बॅालीवुड इंडस्ट्री के महानायक अमिताभ बच्चन आज अपना 76 वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने इस इंडस्ट्री को न जानें कितनी फिल्में दी हैं। बिग बी का नाम देश के बड़े कलाकारों में शामिल है। अमिताभ इकलौते ऐसे स्टार हैं जिन्होंने इतने लंबे समय तक इस इंडस्ट्री में काम किया है। 1977 तक अमिताभ बच्चन ने ‘अभिमान’, ‘नमक हराम’, ‘कसौटी’, ‘मजबूर’, ‘दीवार’, ‘शोले’, ‘चुपके-चुपके’, ‘मिली’, ‘कभी-कभी’, ‘दो अनजाने’, ‘हेरा-फेरी’, ‘अदालत’, ‘खून पसीना’, ‘परवरिश’ और ‘अमर अकबर एंथनी’ जैसी 15 शानदार फिल्मों में काम किया।