इंदौर. शहर की सोनल तिवारी ने कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) में हॉट सीट पर बैठकर न सिर्फ 6 लाख 40 हजार रुपए, बल्कि ऑडियंस का दिल भी जीत लिया। मप्र बिजली कंपनी के आइटी विभाग में असिस्टेंट मैनेजर सोनल फास्टेस्ट फिंगर में सबसे तेज जवाब देकर हॉट सीट पर पहुंचीं। यहां उन्होंने अपने जीवन संघर्ष की कहानी शेयर की तो ऑडियंस सहित अमिताभ बच्चन भी भावुक हो गए। उनके जीवन पर आधारित एक वीडियो दिखाया, जिसमें सामने आया कि उनकी मम्मी ने कैसे सिंगल मदर रहते हुए कड़ी मेहनत और संघर्ष से पालन पोषण किया।