
kbc
KBC में शिरकत करने वाले लोगों के किस्सें सुनकर दर्शक कई बार इमोशनल हो जाते हैं। कंटस्टेंट्स की बातें सुनकर वो कभी रोए हैं तो कभी हंसे हैं। हर मौके पर अमिताभ बच्चन कंटस्टेंट्स को संभालने और हौसला देने के लिए मौजूद रहते हैं ।लेकिन ऐसा कम ही देखा गया है कि अमिताभ बच्चन शो में खुद ही इमोशनल हो गए हो। दरअसल चैनल ने अपनी आधिकारिक वेबससाइट पर एक प्रोमो वीडियो शेयर किया है जिसमें बिग बी इमोशलन नजर आ रहे हैं।
बता दें कि 11 अक्टूबर को अमिताभ बच्चन का बर्थडे है और इस मौके पर उन्हें सरप्राइज़ देने के लिए शो में उनकी दिवंगत मां तेजी बच्चन की आवाज़ में उन्हीं की एक कविता सुनाई गई। चूंकि बिग बी ने कभी अपनी मां को इस तरह गाते सुना नहीं, लिहाजा अपनी मां की आवाज़ सुनकर बिग बी भावुक हो गए और अपने आंसुओं पर काबू न रख सके। इसका एक प्रोमो भी सोनी टीवी चैनल ने ट्वीट किया है और कैप्शन दिया है, 'हमारे इर्द-गिर्द साये की तरह नज़र आते हैं, कौन कहता है मां-बाप चले जाते हैं।' यह स्पेशल एपिसोड 11 अक्टूबर को टेलिकास्ट किया जाएगा।
Published on:
11 Oct 2018 02:59 am
