25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Varanasi / BIRTHDAY SPECIAL: अमिताभ बच्चन को इंदिरा गाधी की सिफारिश पर मिली थी यह पहली फिल्म, जिसके लिए मिला था राष्ट्रीय पुरस्कार

BIRTHDAY SPECIAL: अमिताभ बच्चन को इंदिरा गाधी की सिफारिश पर मिली थी यह पहली फिल्म, जिसके लिए मिला था राष्ट्रीय पुरस्कार

कल यानि 11 अक्टूबर 2011 को 75 साल के हो जाएंगे बिग बी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Sarweshwari Mishra

•

Updated: 10 Oct 2018, 5:22 PM IST

Amitabh bachan

Amitabh bachan

वाराणसी. अमिताभ बच्चन का नाम किसी पहचान का मोहताज नहीं है। हिंदी फिल्म जगत और सदी के महानायक अमिताभ हिंदी सिनेमा के जिस मुकाम पर आज हैं वहां पहुंचना किसी के बस की बात नहीं है। अमिताभ बच्चन का 11 अक्टूबर 2018 को 75 साल पूरा हो जाएगा। 76वें साल में कदम रखे अमिताभ आज भी काम कर रहे हैं। एक्टर, होस्ट और विज्ञापनकर्ता के तौर पर वह हर जगह नजर आ रहे हैं। अमिताभ बच्चन का जन्म उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद शहर में 11 अक्टूबर 1942 की शाम को हुआ था। उनके पिता का नाम श्री हरिवंश राय बच्चन और माता का नाम तेजी बच्चन था। अमिताभ का सबसे छोटा भाई अजिताभ जो उनसे 5 साल छोटा है।


1- अमिताभ के पिता श्री हरिवंशराय 20वीं सदी के प्रसिद्ध कवियों में से एक थे और माता भी कविताओं में रूची रखती थी। दोनों एक ही कॉलेज में अध्यापक थे। उनकी माता के बारे में सबसे बड़ी बात यह है कि वह इंदिरा गांधी की पक्की सहेली थी।

2-अमिताभ बच्चन का जब जन्म हुआ तब उन्हें देखने उनके पड़ोसी कवि सुमित्रानंदन पंत आए। जिन्होंने अमिताभ को देखते ही पिता हरिवंश राय बच्चन से कहा कि देखो यह कितना शांत दिखाई दे रहा। मानो ध्यानस्थ अमिताभ। तभी हरिवंश राय बच्चन ने अपने पुत्र का नाम अमिताभ रख दिया। अमिताभ - जिसका अर्थ होता है अनंत प्रतिभा वाला।
3-अमिताभ का नाम हरिवंश राय बच्चन ने इंकलाब भी रखा था। इस नाम का सुझाव उन्हें उनके मित्र अमरनाथ झा ने देश के स्वतंत्र संघर्ष के माहौल को देखते हुए दिाय था।
4-अमिताभ फिल्मों में आने से पहले कोलकाता में एक रेडियो एनाउंसर के तौर पर काम करते थे। उन्होंने कुछ समय एक शिपिंग कंपनी में भी काम किया। इस दौरान उन्हें 800 रूपये मासिक वेतन मिलता था।
5-कोलकाता से अमिताभ बच्चन मुंबई आए। मुंबई आते समय उनके पास उनकी मां की सहेली इंदिरा गांधी का लिखा एक सिफारशी खत था जिसकी बदौलत उन्हें उनकी पहली फिल्म सात हिंदुस्तानी में काम मिला। जिस फिल्म को लेकर उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया। वह उनकी अकेली ब्लैक एंड व्हाइट फिल्म थी।
6-अमिताभ बच्चन भारत के भूतपूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के अच्छे मित्र थे। 1984 में इंदिरा गांधी की हत्या के बाद ऱाजीव गांधी के कहने पर अमिताभ राजनीति में आए उन्होंने इलाहाबाद की लोकसभा सीट से चुनाव लड़कर भारतीय राजनीति के चाणक्य कहे जाने वाले नेता हेमवंती नंदन बहुगुणा को हरा दिया था।
7- अमिताभ बच्चन लगभग 205 फिल्मों में काम कर चुके हैं जिनमें से 12 फिल्मों में उन्होंने डबल रोल किया है। फिल्म महान में उन्होंने ट्रिपल रोल में भूमिका अदा की है।
8-अमिताभ को प्यार से बिग बी और शहंशाह भी कहा जाता है। उनकी फिल्मों के कारण उन्हें एंग्री यंग मैन की उपाधि प्राप्त है। लोग अमिताभ बच्चन को सदी के महानायक के रूप में भी जानते हैं।


9-वर्ष 1992 में बनी फिल्म खुदा गवाह अमिताभ की बेहतरीन फिल्म थी। इस फिल्म की शूटिंग भारत, अफगानिस्तान, नेपाल और भूटान में हुई थी।

10- आपको यह जानकर हैरानी होगी कि जब फिल्म खुदा गवाह की शूटिंग अफगानिस्तान में हो रही थी तब अफगानिस्तान राष्ट्रपति ने देश का आधा सुरक्षा तंत्र अणिताभ की सुरक्षा में लगा दिया गया था।