बॉलीवुड

13 साल की उम्र में ही डिंपल ने कर दिया था राज कपूर को इम्प्रेस, 16 साल की उम्र में बनी सुपरस्टार!

डिंपल को एक्टिंग का ककहरा भी नहीं आता था और राज कपूर ने उनकी एक्टिंग में काफी मदद की थी।
2 min read
Jun 08, 2018
dimple kapadiya
dimple kapadiya

बीते जमाने की मशहूर अदाकार डिंपल कपाड़िया का लाइफ काफी उतार चढ़ाव भरा रहा। डिंपल ने हमेशा अपनी शर्तों पर जिंदगी को जिया। अभिनेत्री का जन्म 8 जून 1957 को गुजराती परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम चुन्नीलाल भाई कपाड़िया था। वे एक बहुत बड़े व्यापारी थे। डिंपल अपने चार भाई-बहनों में सबसे बड़ी थीं।

१३ साल की उम्र में हुई थी डिंपल से मुलाकात

उन्हें 13 साल की उम्र में राज कपूर ने एक पार्टी में देखा था, उन्होंने निश्चय किया था कि वे डिंपल को जरूर लॉन्च करेंगे। राज कपूर की महत्वाकांक्षी फिल्म 'मेरा नाम जोकर' के फ्लॉप होने के बाद वे एक यंग लव स्टोरी बनाना चाहते थे। राज कपूर आर्ची कॉमिक्स के फैन थे और वे इसी तरह की थीम को पर्दे पर दिखाना चाहते थे। राज कपूर ने महज 16 साल की उम्र में डिंपल को इस फिल्म के लिए साइन कर लिया था। डिंपल को एक्टिंग का ककहरा भी नहीं आता था और राज कपूर ने उनकी एक्टिंग में काफी मदद की थी। फिल्म सुपरहिट साबित हुई और डिंपल रातों रात सुपरस्टार का दर्जा हासिल कर चुकी थी।

राजेश खन्ना से रचाई शादी
‘बॉबी’ के रिलीज होने से कुछ समय पहले ही डिंपल कपाड़िया ने राजेश खन्ना से शादी रचा ली थी। राजेश खन्ना की शर्त थी कि वे शादी के बाद फिल्में नहीं करेंगी। यही कारण था कि ब्लॉकबस्टर फिल्म होने के बाद भी डिंपल ने 11 सालों तक दूसरी फिल्म नहीं की।

सनी पर आया दिल

राजेश और डिंपल के रिश्ते में दिक्कते आई और 11 साल बाद वे उनसे अलग हो गई, इसके बाद ही उन्होंने फिल्में साइन की और उस दौर में उनकी जोड़ी को अनिल कपूर और सनी देओल के साथ काफी पसंद किया गया।
एक दौर ऐसा भी आया जब डिंपल का दिल शादीशुदा सनी पर आ गया। दोनों के बीच प्यार भरा एक रिश्ता अभी भी कायम है। मीडिया में दोनों की शादी को लेकर खूब चर्चा भी हुई। डिंपल और सनी का रिश्ता करीब 11 साल तक चला था। सनी देओल, डिंपल को अपनी पत्नी का दर्जा देते थे। सनी देओल की पत्नी पूजा ने जब उन्हें डिंपल को छोड़ने के लिए धमकाया था तब दोनों ने अपना रिश्ता खत्म कर दिया था।

Published on:
08 Jun 2018 01:47 pm
Also Read
View All