29 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अभिनेत्री की बहन ने नहीं पहनी थी पैंट, रेस्टोरेंट से निकाला बाहर

इस घटना की जानकारी यामी गौतम ने एक वीडियो के जरिए दी।
2 min read
Google source verification

•

image

Mahendra Yadav

•

Jun 08, 2018

Yami gautam

Yami gautam

बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम की बहन सुरीली को एक रेस्टोरेंट से बाहर निकाल दिया गया। सुरीली को रेस्टोरेंट से सिर्फ इसलिए बाहर निकाल दिया गया क्योंकी उसने पैंट नहीं पहनी थी। इस घटना की जानकारी यामी गौतम ने एक वीडियो के जरिए दी।

यामी ने शूट किया वीडियो:
सुरीली अपनी बहन यामी के साथ शूटिंग के लिए सर्बिया में हैं। वहां ये लोग एक रेस्टोरेंट में गए। इस रेस्टोरेंट से सुरीली को सिर्फ इसलिए बाहर निकाल दिया गया क्योंकी उन्होंने पैंट नहीं पहनी थी। इस दौरान यामी ने इस घटना का वीडियो बना लिया। इस वीडियो को उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया और घटना की जानकारी अपने फैंस को दी। यामी ने इस वीडियो को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में शेयर किया है।

यह भी पढ़ें: डिंपल कपाडिया: सबके सामने खुल गया तौलिया, जाने ऐसी ही कुछ अनजानी बातें

सर्बिया का फेमस रेस्टोरेंट:

मीडिया रिपोर्ट में बताया गया कि जिस रेस्टोरेंट में सुरीली के साथ यह घटना हुई, वह सर्बिया का जाना-पहचाना रेस्टोरेंट है। वीडियो में दोनों बहनों को बातचीत करते हुए भी दिखाया गया है।

यह भी पढ़ें: सलमान ने ढूंढ लिया महानायक अमिताभ का रिप्लेसमेंट, हैरान कर देगा नाम

बैटल आॅफ सारागढ़ी से डेब्यू:
यामी गौतम की बहन सुरीली भी बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। वह फिल्म 'बैटल आॅफ सारागढ़ी' से डेब्यू कर रही हैं। इस फिल्म को राजकुमार संतोषी निर्देशित कर रहे हैं।

यामी की आगामी फिल्में:
अभिनेत्री यामी गौतम की आने वाली फिल्मों की बात करें तो वह शाहिद कपूर के साथ फिल्म ‘बत्ती गुल मीटर चालू’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसके साथ ही वह एक और फिल्म में नजर आने वाली हैं, जो कि उरी अटैक पर आधारित है। फिल्म का नाम ‘उरी’ है। फिल्म में अपने लुक को परफेक्ट द‍िखाने के लिए यामी ने खास मेकओवर कराया है। इस मेकओवर के लिए यामी ने अपने लंबे बालों की कुर्बानी दी है। इसका भी एक वीडियो उन्होंने हाल में शेयर किया है।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग