बॉलीवुड

एक गलती ने इस अभिनेता को पहुंचाया जेल, वहां किया कुछ ऐसा, बन गए सभी कैदियों के हीरो

बता दें कि चेक बाउंस मामले में अभिनेता तिहाड़ जेल में बंद थे।
2 min read
Mar 15, 2019
Rajpal yadav
Rajpal yadav

फिल्मों में अपनी कॉमेडी से सबको हंसाने वाले अभिनेता राजपाल यादव का जन्म 16 मार्च 1971 को हुआ। हाल में ही राजपाल जेल से बाहर आए है। बता दें कि चेक बाउंस मामले में अभिनेता तिहाड़ जेल में बंद थे। जेल में भी उन्होंने कैदियों का मनोरंज किया और उनके हीरो बन गए।

जेल में रहने के दौरान भी उन्होंने अपनी आगामी फिल्मों के किरदार की तैयारी की। खबरों के मुताबिक जेल में रहने के दौरान राजपाल यादव ने जेल के मंच से कवि सम्मेलन के कार्यक्रम में कॉमेडी एक्ट किया था। उनके इस कॉमेडी शो ने सबको लोटपोट कर दिया था। स्टेज पर अन्य कवि भी थे मगर राजपाल यादव के शो ने सबको खूब हंसाया। हर कोई अवाक हो उठा जा राजपाल जैसी मशहूर शख्सियत को स्टेज पर देखा।

गौरतलब है कि 2010 में राजपाल ने 5 करोड़ का लोन लिया था, लेकिन इस रकम को नहीं चुकाने के कारण लोन देने वाले व्यक्ति ने कोर्ट की शरण ली थी। कोर्ट में समझौता हुआ था कि राजपाल 10 करोड़ 40 लाख की रकम वापस लौटाएंगे। इस रकम वापसी के लिए यादव ने एक्सिस बैंक मुंबई का एक चेक सुरेंदर सिंह को दिया, जो कि सितंबर 2015 में बैंक में जमा करने पर बाउंस हो गया। इस मामले में उन्हें तीन माह की जेल हो गई थी।

Published on:
15 Mar 2019 08:53 pm
Also Read
View All
शादी से पहले आकांक्षा रंजन-शरण शर्मा का रोमांटिक डांस VIDEO वायरल, कॉकटेल पार्टी में स्टार्स ने जमाया रंग

टीवी एक्टर राजेश पुरी ने दी सुनीता आहूजा को सलाह, बोले- ‘बोलने से पहले गोविंदा की सुपरस्टार वाली इमेज का ध्यान रखें

प्रेग्नेंसी के आखिरी वक्त में दीपिका पादुकोण ने बयां किया दर्द, दूसरे बच्चे के आने से पहले शेयर किया खास अपडेट

MeToo विवाद के बाद गुमनामी में जी रहे हैं TV के ‘संस्कारी बाबूजी’ आलोक नाथ, दोस्त बोले- ‘अब किसी से मिलना नहीं चाहते’

200 करोड़ की ‘Dhamaal 4’ ने पहले दिन कमाए 13.75 करोड़, नहीं तोड़ सकी ‘वेलकम टू द जंगल’ का ओपनिंग डे रिकॉर्ड