आज बॉलीवुड की जानीमानी कोरियोग्राफर और डायरेक्टर फराह खान 57 साल की हो गई है। उन्होंने कई सारी हिरो और हिरोइनों को अपनी उंगलियों पर नचाया है। उन्होंने 100 से ज्यादा गानों को कोरियोग्राफ किया है।
आज फराह खान का जन्मदिन है, उनका जन्म 9 जनवरी 1965 को मुंबई में हुआ था। उनके पिता कमरान खान बी-ग्रेड फिल्मों के डायरेक्टर, प्रोडयूसर और एक्टर थे। तो वहीं उनकी मां मेनका स्क्रीनराइटर है। फराह जब छोटी थीं तब उनके माता-पिता अलग हो गए थे।
फराह खान का बचपन बेहद गरीबी में बीता था। उनके पिता की फिल्में बॉक्स ऑफिल पर फ्लॉप हो रही थी, जिसके कारण उन्हें आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा। फराह खान ने करियर की शुरुआत बैकग्राउंड डांसर से की थी। फराह खान ने अपनी पढ़ाई मुंबई के सेंट जेवियर्स कॉलेज से सोशियोलॉजी में पूरी की और वो माइकल जैक्शन को इतना पसंद करती थी कि, उन्होंने अपना करियर डांस में बनाने का सोच लिया और फिर इसकी तरफ रूख किया।
फराह खान आज बॉलीवुड इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं, लेकिन यहां तक पहुंचना उनके लिए बिलकुल आसान नहीं था। मगर उन्हें आज कौन नहीं जानता, जिन्होंने बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। कहते हैं फराह खान की गाने की कोरियोग्राफी कर लें उस फिल्म का गाना अपने आप हिट साबित हो जाता है और उनकी कोरियोग्राफी का आज हर कोई दीवाना हैं।
मगर फराह खान के करियर के शुरू होने की अलग ही एक कहानी है। दरअसल फराह खान की किस्मत बनाने में दिग्गज कोरियोग्राफर सरोज खान का बहुत बड़ा हाथ है। कहते हैं कि साल 1992 में आई बॉलीवुड फिल्म ‘जो जीता वही सिकंदर' के गानों को कोरियोग्राफ करने के लिए सरोज खान से कहा जा रहा था, लेकिन वह फिल्म के लिए डेट्स नहीं दे पा रही थीं और आखिर में सरोज खान ने मेकर्स को फिल्म के लिए ना कह दिया। जिसके बाद फराह खान को इसकी कोरियोग्राफी करने के लिए ऑफर किया गया।
यह भी पढ़े -इंटिमेट फोटो Viral होने पर एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस ने जारी किया स्टेटमेंट
फराह ने इस फिल्म में की गई अपनी कोरियोग्राफी से सबका दिल जीत लिया। उनके द्वारा कि गई फिल्म के गानों की कोरियोग्राफी से गाने सुपरहिट साबित हुए। इसके बाद फराह की किस्मत का सिक्का ऐसा चमका कि उन्होंने फिर कभी पीछे मुडकर नहीं देखा और फिर वो बॉलीवुड की बड़ी कोरियोग्राफर बन गई। उनके काम को देखते हुए उन्हें साल 2004 में बेस्ट कोरियोग्राफर के लिए टोनी अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया। इतना ही नहीं फराह खान को उनकी कोरियोग्राफी के लिए 5 बार फिल्मफेयर का बेस्ट कोरियोग्राफर का अवॉर्ड भी मिल चुका है।
बात करें उनके पर्सनल लाइफ की तो उन्होंने फिल्ममेकर शिरीष कुंदर से शादी की है। फराह खान ने दिसंबर, 2004 में शिरीष से लव मैरिज की थी। दिलचस्प बात ये है कि शिरीष उम्र में फराह से 9 साल छोटे हैं। वो 43 साल की उम्र में तीन बच्चों की मां बनीं। कोरियोग्राफी और डायरेक्शन के अलावा फराह खान ने छोटे पर्दे पर इंडियन आइडल के सीजन 1 और सीजन 2, जो जीता वही सुपरस्टार शो को भी जज किया है।
यह भी पढ़े - Farhan Akhtar Birthday: मां से मिले ताने और धमकियों के बाद फरहान अख्तर ने बना दी थी 'दिल चाहता है'