Farhan Akhtar Birthday: मां से मिले ताने और धमकियों के बाद फरहान अख्तर ने बना दी थी 'दिल चाहता है'
Published: Jan 09, 2022 11:14:56 am
आज बॉलीवुड अभिनेता फरहान अख्तर अपना 48वां जन्मदिन मना रहे हैं। मल्टी टैलेंटेड एक्टर और फिल्ममेकर फरहान का जन्म 9 जनवरी 1974 को मुंबई में हुआ था। आज उनके बर्थडे के मौके पर चलिए जानते हैं उनकी लाइफ से जुड़ी दिलचस्प बातें....


Farhan Akhtar Birthday: मां से मिले ताने और धमिकियों के बाद फरहान अख्तर ने बना दी थी 'दिल चाहता है'
मशहूर लेखक और गीतकार जावेद अख्तर और हनी ईरानी के बेटे फरहान को बॉलीवुड का ऑलराउंडर कहें तो गलत नहीं होगा। फरहान अख्तर ने महज 17 साल की उम्र में असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में काम करना शुरू कर दिया था। उन्होंने साल 1991 में फिल्म लम्हे में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर अपने करियर की शुरुआत की थी। मगर उन्हें इंडस्ट्री में असली पहचान 2001 में मिली।